धार में महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, जानिए कैसे दिया चकमा

MP Crime News: धार जिले के धामनोद में महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया. खलघाट टोल के पास हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी. पढ़िए कैसे भागा आरोपी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धार में बड़ी लापरवाही, पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित आरोपी फरार

MP Crime News: मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है. यहां महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में लिया गया एक आरोपी आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया. खलघाट टोल टैक्स के पास हुए इस घटनाक्रम ने पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठा दिए हैं. आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था, तभी उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा दे दिया. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.

महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर थाना से उप निरीक्षक नामदेव बोरकर अपनी पुलिस टीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर वापस अमलनेर ले जा रहे थे. इस दौरान पुलिस स्टाफ के साथ एक निजी वाहन चालक भी मौजूद था. यात्रा के दौरान धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत खलघाट टोल टैक्स के पास यह घटना हुई.

Advertisement

MP Crime News: हथकड़ी सहित आरोपी फरार

आरोपी की पहचान और मामला

फरार आरोपी की पहचान फरीद पिता मंजूर खान (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी बलगांव, तहसील कसरावद, जिला खरगोन के रूप में हुई है. आरोपी अमलनेर थाना के अपराध क्रमांक 157/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत दर्ज मामले में वांछित था.

बाथरूम का बहाना, फिर चकमा

बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम आरोपी को लेकर जा रही थी, उसी दौरान खलघाट टोल टैक्स के पास आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी. पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वाहन रोककर आरोपी को नीचे उतारा, लेकिन इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाया. हथकड़ी लगे होने के बावजूद आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया.

सर्च ऑपरेशन, लेकिन नहीं मिला सुराग

घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद धामनोद थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई.

धामनोद पुलिस ने दर्ज किया केस

धामनोद थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस पूरी घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और हिरासत में आरोपियों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, पुलिस प्रशासन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के दावे के साथ जांच और तलाश अभियान में पूरी सक्रियता दिखा रहा है.

यह भी पढ़ें : MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी; ESB पर ऐसे देखें परिणाम

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?

Advertisement

यह भी पढ़ें : कुणाल चौधरी का शिवराज सिंह चौहान पर विवादित बयान; शाजापुर में गेहूं खरीदी पर धरना, जानिए क्या बोल गए?

यह भी पढ़ें : फंड की कमी का बहाना नहीं चलेगा; पेंशन के लिए कुर्सी-टेबल बेचें, लाडकी बहन जैसी योजना बंद करें: बॉम्बे हाईकोर्ट

Topics mentioned in this article