भारी लापरवाही...छुट्टी के बाद स्कूल में ही बंद रह गईं 11 छात्राएं,  छत से कूदकर निकलीं बाहर, 1 घायल 

Dhar News: धार में स्कूल प्रबंधन की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां स्कूल की छुट्टी के बाद 11 छात्राएं अंदर ही बंद रह गईं. आइए जानते हैं फिर क्या हुआ? 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश में धार जिले के तिरला क्षेत्र स्थित मॉडल स्कूल में शनिवार को बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया. छुट्टी के बाद 11 छात्राएं स्कूल में ही बंद रह गईं और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार छुट्टी की घंटी बजने के बाद सभी छात्रों को स्कूल से बाहर भेज दिया गया. लेकिन इन 11 छात्राओं की उपस्थिति को चेक किए बिना ही क्लासरूम में ताला लगा दिया गया. छात्राएं करीब शाम 5 बजे से साढ़े 5 बजे तक स्कूल में फंसी रहीं और मदद की गुहार लगाती रहीं। जब उनकी आवाज बाहर तक नहीं पहुंची तो कुछ छात्राओं ने छत और खिड़की से छलांग लगाकर बाहर निकलने की कोशिश की.

Advertisement

इस दौरान एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसके पैर में सूजन आने के कारण वह चल भी नहीं पा रही थी. घायल छात्रा का उपचार धार जिला अस्पताल में किया जा रहा है और एक्स-रे कराया जाएगा. सूचना मिलने पर स्कूल के गार्ड के परिजन मौके पर पहुंचे और ताला खोलकर बाकी छात्राओं को बाहर निकाला. 

मामले ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.छात्राओं की उपस्थिति की जांच क्यों नहीं की गई? ताला लगाने से पहले क्लासरूम चेक क्यों नहीं किया गया? सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हुआ? 

परिजनों में भारी नाराजगी 

माता-पिता और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है. परिजन मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. 

ये भी पढे़ं Ratlam: छात्र आत्महत्या प्रयास के मामले में प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज, बच्चे की हालत अब भी गंभीर

Advertisement


Topics mentioned in this article