12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, 3 महिला टीचर्स पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

धार जिले के मनावर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में स्कूल की तीन शिक्षिकाओं पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के धार जिले में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि छात्रा को तीन महिला टीचर्स ने प्रताड़ित किया था, जिससे उसने तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हालांकि उससे परिजनों और अन्य छात्रों कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया.

छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें तीन महिला शिक्षकों पर आरोप लगाया है और उनका नाम भी लिखा है. आजादी महोत्सव के बीच छात्रा की आत्महत्या से मनावर वासियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है.

Advertisement

शव रखकर किया प्रदर्शन

इस घटना से गुस्साए विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने छात्रा के परिजनों के साथ चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और पुलिस के अधिकारी पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारी और मृतक छात्रा के परिजनों से चर्चा कर आश्वासन दिया कि घटना की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- एमपी और छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से चार लोगों की मौत