छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगर निगम में महापौर रामू रोहरा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. यह बजट 620 करोड़ 13 लाख 23 हजार रुपए का अनुमानित बजट रहा. बजट पेश होते ही सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला. बजट की शुरुआत के साथ ही विपक्ष ने विरोध दर्ज कराते हुए सदन में धरना दे दिया और जमकर बवाल किया.
दरअसल, नगर निगम के बजट सत्र में माहौल उस वक्त गरमा गया, जब महापौर ने वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत किया. बजट में निगम क्षेत्र के कई अहम मुद्दों जैसे हाईटेक बस स्टैंड, गोकुल नगर समेत अन्य विकास कार्यों को शामिल किया गया. हालांकि, विपक्ष ने इन प्रस्तावों पर सवाल खड़े करते हुए इसे जनविरोधी बताया. विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि बजट में आम जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की गई है. इसके विरोध में वे सदन के भीतर ही धरने पर बैठ गए.
जनता के हितों की अनदेखी
इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा. विपक्षी पार्षदों ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसमें जनता के हितों की अनदेखी की गई है.
'सलमान' की सनातन में टिप्पणी, विरोध पर दलित युवक का तिलक पोछा, थूक चटवाया और बरसाए लात-घूसे
बजट विकास को गति देने वाला
महापौर रामू रोहरा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह बजट विकास को गति देने वाला और शहर के लिए दूरगामी योजनाओं से भरपूर है. यह बजट धमतरी के विकास की दिशा तय करेगा. सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है.