विज्ञापन

सगाई तोड़ने पर हैवानियत: लड़की के माता‑पिता को जूते‑चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, 4 पर केस दर्ज

देवास जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सगाई तोड़ने से नाराज लोगों ने लड़की के माता‑पिता का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की और जूते‑चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

सगाई तोड़ने पर हैवानियत: लड़की के माता‑पिता को जूते‑चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, 4 पर केस दर्ज

Dewas Engagement Dispute Viral: सगाई टूट जाना एक पारिवारिक फैसला हो सकता है, लेकिन देवास जिले में इसी बात को लेकर जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. गुस्से और बदले की भावना में कुछ लोगों ने कानून की सारी हदें पार कर दीं. लड़की के माता‑पिता को न सिर्फ अगवा किया गया, बल्कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें जूते‑चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया. इस अमानवीय घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है.

यह मामला देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम भटकुंड का है. यहां सगाई टूटने से नाराज लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के माता‑पिता को निशाना बनाया और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया.

रास्ते में रोका, जबरन ले गए दूसरे गांव

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपति उज्जैन में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और जबरन अपने वाहन में बैठा लिया. इसके बाद उन्हें दूसरे गांव ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई.

जूते‑चप्पल की माला पहनाकर की बेइज्जती

आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने पीड़ित माता‑पिता को जूते‑चप्पल की माला पहनाई और गांव में घुमाया. इस दौरान उन्हें अपमानित किया गया और डराया‑धमकाया भी गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. मामला बढ़ता देख सोनकच्छ थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और पीड़ितों को सुरक्षित छुड़वाया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की बात

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बेहद गंभीर और अमानवीय घटना है. दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com