पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने बीच सड़क पर शख्स को बुरी तरह पीटा, भीड़ देखती रही तमाशा

Deadly Attack : बीच सड़क पर आरोपी शख्स को बुरी तरह पीट रहे हैं. वहीं, मौके पर मौजूद भीड़ तमाशा देख रही है. इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Deadly Attack : मुरैना में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 30 किलोमीटर तक पीछा कर ग्रामीण युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. लाठी से ताबड़तोड़ वार किया. भारी भरकम पत्थर को पैरों पर पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना मुरैना शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के ब्रिज के नीचे हुई. हमले का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया. घटना के दौरान सैकड़ों लोग मारपीट देते देख रहे थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने घायल को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में दाखिल करा दिया. वहीं, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया.

Advertisement

रविवार सुबह 9 बजे के करीब जिले के जौरा थाना क्षेत्रान्तर्गत कांसपुरा निवासी रामबरन कुशवाह मुरैना शहर में दवाई व सामान लेने के लिये आया हुआ था. गांव से निकलकर जौरा से प्राइवेट वाहन द्वारा मुरैना आये रामबरन पर आरोपियों ने बैरियर चौराहे पर ही ब्रिज के नीचे घेरकर हमला कर दिया.

आरोपियों ने पैरों पर ही लाठी व पत्थरों से वार किया

आरोपियों ने जौरा थाना क्षेत्र के गुढ़ा आसन गांव के निवासी है. रामबरन की पुरानी रंजिश आरोपीगणों से चली आ रही. इसी के तहत रामबरन का पीछा करते हुए जौरा से मुरैना तक पहुंचे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. आरोपियों ने रामबरन के पैरों पर ही लाठी व पत्थरों से प्रहार किया.

घटना देखने पर स्पष्ट हो रहा था कि आरोपीगण रामबरन से गहरी रंजिश रखते हैं. यह घटना बैरियर पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया है. घटना का तरीका देखकर पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- CM साय ने कांसाबेल में स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लाक कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों को मिला ये गिफ्ट

Advertisement

ये भी पढ़ें-  आरक्षक भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में मिली बड़ी कामयाबी, एक और पुलिस आरक्षक गिरफ्तार