Murder Mystery Solved: दतिया में सिंध नदी पुल के पास झाड़ियों में मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को दतिया पुलिस ने सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी और चचेरे भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते रची गई साजिश के तहत कराई थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को हाईवे रोड स्थित सिंध नदी पुल के नीचे झाड़ियों में करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी. तकनीकी साक्ष्यों और पहचान प्रक्रिया के बाद शव की शिनाख्त हंसराज वर्मा निवासी क्षेत्र के रूप में हुई.
Datia Crime: अंधे कत्ल का खुलासा
Photo Credit: Ajay Kumar Patel
तकनीकी साक्ष्यों और बयानबाजी ने खोला राज
एसडीओपी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में की गई जांच में कॉल डिटेल, तकनीकी डाटा और गवाहों के बयानों ने मृतक के चचेरे भाई हेमंत आर्य (वर्मा) पर संदेह गहरा किया. पूछताछ में पुलिस को हत्या की पूरी साजिश का पता चला.
पत्नी और चचेरे भाई के बीच पनपा प्रेम
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हेमंत आर्य और मृतक की पत्नी बबीता वर्मा के बीच फोन पर लगातार बातचीत के दौरान प्रेम संबंध बढ़ गए थे. हंसराज इन संबंधों में बाधा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
नशे में धुत कर मफलर से की गई हत्या
पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को हेमंत ने अपने साथी अनिल खटीक के साथ मिलकर हंसराज को शराब पिलाई. नशे की हालत में उसे गोराघाट सिंध नदी पुल के पास झाड़ियों में ले जाकर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी गई.
तीनों आरोपी गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत जब्त
17 फरवरी 2026 को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें हेमंत आर्य, पुत्र कामताप्रसाद आर्य (33), निवासी चार शहर का नाका, हजीरा, ग्वालियर. अनिल खटीक, पुत्र महेश खटीक (35), निवासी वार्ड 8, आंतरी, हाल चार शहर का नाका, ग्वालियर और बबीता वर्मा, पत्नी स्व. हँसराज वर्मा (32), निवासी भगवंतपुरा, थाना सदर बाजार, झांसी (उ.प्र.) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मफलर, शराब की बोतलें, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें : Murder Case: मैहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हत्या; अर्धजला शव मिलने से हड़कंप
यह भी पढ़ें : MP में लाड़ली बहना से लेकर PM आवास तक किस योजना को कितना बजट मिला? पूरी लिस्ट देखिए यहां
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के बजट पर विपक्ष का हमला, ‘जनता से विश्वासघात' के आरोप; जानिए कैसी प्रतिक्रियाएं मिलीं?
यह भी पढ़ें : MP Budget 2026: 'जग-मोहन' के बजट में GYAN II; गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को क्या मिला? जानिए यहां