Datia Bypoll Election LIVE Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. पूरे प्रदेश की सुबह से मतगणना पर नजर टिकी हुई थीं और अब साफ हो गया है कि जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को बहुमत दिया है. उन्होंने 15वें राउंड में जीत दर्ज कर ली. घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लगभग 6 हजार वोटों से हराया है. सोमवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती शुरू हुई थी. शुरुआत में तो कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी, लेकिन 7-8 राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त काफी बड़ी हो गई. 11वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 12 हजार मतों से आगे चल रही थी, लेकिन 14-15वें राउंड तक वोटों की लीड कम होकर 6 हजार तक आ गई थी. बता दें कि प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल दतिया में 30 अगस्त को करीब 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था.
मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई. मतगणना केंद्र में कुल 21 काउंटर बनाए गए, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम वोटों की गिनती और एक काउंटर डाक मतपत्रों की गणना हुई. तय कार्यक्रम के अनुसार, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग पूरी हुई.
Datia Upchunav 2026 Result: कांग्रेस ने फिर मारी बाजी, पहले नरोत्तम मिश्रा हारे थे, अब आशुतोष तिवारी
कांग्रेस ने एक बार फिर दतिया विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को लगभग 6 हजार वोटों से हराया है. विधानसभा चुनाव 2023 में भी इसी सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने जीत दर्ज की थी, लेकिन सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दो साल की सजा मिली थी. इसके बाद सीट खाली हो गई और उपचुनाव की घोषणा हुई. 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था.
Datia Vidhan Sabha Upchunav 2026: जीत को ओर कांग्रेस, लेकिन वोटों की लीड घटी
दतिया विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम जीत की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन 14वें राउंड तक उनकी लीड घट गई. अब वह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से सिर्फ 7459 से आगे चल रहे हैं, जबकि 12वें राउंड तक वह 11058 वोटों से आगे थे.
Datia By Election Result 2026: जीत की ओर कांग्रेस
दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा फिर से हारती दिख रही है. उपचुनाव में भी कांग्रेस ने 5-6 राउंड के बाद से बढ़त बना रखी है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 11वें राउंड में भाजपा के आशुतोष तिवारी से 12138 वोट से आगे चल रहे हैं.
दसवें राउंड के बाद कांग्रे को 10842 वोट की बढ़त
दतिया उपचुनाव की मतगणना में दसवें राउंड की गिनती हो चुकी है. इस राउंड में बीजेपी को 3957, कांग्रेस को 5539 वोट मिले. वहीं अभी तक के सभी राउंड की बात करें, तो कांग्रेस अब 10800 से ज्यादा वोट से आगे हो गई है. लगातार कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जिसके चलते बीजेपी काफी पीछे रह गई. इस जीत में ये बात ज्यादा गौर करने वाली है कि बीजेपी नरोत्तम मिश्रा और जिला अध्यक्ष के बूथ पर भी हार गई.
नौवें राउंड के बाद लगभग 10000 वोट की बढ़त
दतिया उपचुनाव की मतगणना में 9वें राउंड की गिनती हो चुकी है. इस राउंड में बीजेपी को 3758, कांग्रेस को 6694 वोट मिले, जिससे कांग्रेस के घनश्याम सिंह 2936 मतों से आगे हो गए. वहीं अभी तक के सभी राउंड की बात करें, तो कांग्रेस अब लगभग 10000 से ज्यादा वोट से आगे हो गई है. लगातार कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जिसके चलते बीजेपी काफी पीछे रह गई. इस जीत में ये बात ज्यादा गौर करने वाली है कि बीजेपी नरोत्तम मिश्रा और जिला अध्यक्ष के बूथ पर भी हार गई.
Datia Bypoll Election LIVE: 8वें राउंड के बाद काफी आगे निकली कांग्रेस
दतिया उपचुनाव की मतगणना में 8वें राउंड की गिनती हो चुकी है. इस राउंड में बीजेपी को 3540, कांग्रेस को 6828 वोट मिले, जिससे कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6583 मतों से आगे हो गए. वहीं अभी तक के सभी राउंड की बात करें, तो कांग्रेस अब 6583 से ज्यादा वोट से आगे हो गई है. लगातार कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जिसके चलते बीजेपी काफी पीछे रह गई.
Datia Bypoll Election LIVE: 6वें राउंड में कांग्रेस को बड़ी बढ़त
6वें राउंड में कांग्रेस 1785 वोट से आगे, लगभग सभी राउंड घनश्याम जीते
Datia Bypoll Election LIVE: पांचवें राउंड में 525 वोट से कांग्रेस आगे
दतिया उपचुनाव की मतगणना में पांचवें राउंड की गिनती हो चुकी है. इस राउंड में बीजेपी को 3757, कांग्रेस को 4283 वोट मिले, जिससे कांग्रेस के घनश्याम सिंह 525 मतों से आगे हो गए. वहीं पांचों राउंड की बात करें, तो कांग्रेस अब अब 300 से ज्यादा वोट से आगे हो गई है. लगातार चार राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जिसके चलते बीजेपी पीछे रह गई.
Datia Bypoll Election LIVE: लगातार तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे, बीजेपी के आशुतोष काफी पीछे
दतिया उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड की गिनती हो चुकी है. इस राउंड में बीजेपी को 4058, कांग्रेस को 4808 और आजाद समाज पार्टी को 2025 वोट मिले, जिससे कांग्रेस के घनश्याम सिंह 783 मतों से आगे हो गए. वहीं चारों राउंड की बात करें, तो कांग्रेस अब लगभग 500 वोट से आगे हो गई है. दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जिसके चलते बीजेपी पीछे रह गई.
Datia Bypoll Election LIVE: तीसरे राउंड में फिर कांग्रेस को बढ़त, घनश्याम सिंह 736 वोट से आगे
Datia Bypoll Election LIVE: दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 200+ वोट से आगे
दतिया उपचुनाव की मतगणना में दूसरे राउंड की गिनती हो चुकी है. इस में बीजेपी को 3702, कांग्रेस को 3921 और आजाद समाज पार्टी को 1533 वोट मिले. कांग्रेस के घनश्याम सिंह 219 मतों से आगे है. वहीं दोनों राउंड की बात करें, तो कांग्रेस 970 से अभी भी पीछे है. दूसरे राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बनाई, लेकिन भाजपा अभी भी आगे है.
Datia By Election Result Live: राजेंद्र भारती का निलंबित होना नई बात नहीं- नरोत्तम मिश्रा
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि राजेंद्र भारती के लिए निलंबित होना नई बात नहीं है. वो कई पार्टियों से चुनाव लड़ चुके है. इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया उपचुनाव में बीजेपी बड़े अंतर से जीतेगी.
Datia By Election Result Live: दतिया काउंटिंग सेंटर पर 500 जवान तैनात
SP मयूर खंडेलवाल कहते हैं कि आज का दिन बहुत ज़रूरी है और तीन लेयर का पूरा सिक्योरिटी इंतजाम किया है, जो अंदर, बीच और बाहर के इलाकों को कवर करता है. पार्किंग का भी सही इंतजाम किया है. हम यह पक्का कर रहे हैं कि कोई भी बिना इजाज़त वाला आदमी अंदर न आए; एंट्री को सख्ती से कंट्रोल किया जा रहा है. भीड़भाड़ को रोकने और हर समय अच्छे से भीड़ मैनेजमेंट पक्का करने की पूरी कोशिश की जा रही है. यह पक्का करने के लिए, यहां 400 से ज़्यादा लोगों की फोर्स तैनात की गई है, साथ ही लगभग 100 लोगों की रिज़र्व फोर्स भी स्टैंडबाय पर है.
Datia Bypoll Election LIVE: पहले राउंड में 900 वोट से बीजेपी आगे
दतिया उपचुनाव की मतगणना में बैलेट पेपर और पहले राउंड की गिनती हो चुकी है. इस में बीजेपी को 4441, कांग्रेस को 3532 और आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले. बीजेपी के आशुतोष 909 मतों से आगे चल रहे है.
Datia Bypoll Election LIVE: कलेक्टर वानखेड़े ने बताई तैयारियां
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दिन, कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना 20 टेबल पर होगी—जिन्हें 10-10 टेबल के दो राउंड में बांटा गया है—और पोस्टल बैलेट के लिए अलग से टेबल लगाई गई हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और मतगणना स्थल के अंदर और बाहर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. हमारी मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि वहां मौजूद एजेंट संतुष्ट हों और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो, ताकि किसी भी तरह की समस्या या शिकायत न हो. हम शुरुआती राउंड धीरे-धीरे कर सकते हैं जब तक कि सभी संतुष्ट न हो जाएं; एक बार जब सब सहज हो जाएंगे, तो हम राउंड की गति बढ़ा देंगे.
क्यों हो रहा उपचुनाव?
Datia Bypoll Election LIVE: दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी. 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था. अब इस सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह और बीजेपी के आशुतोष तिवारी आमने-सामने हैं.
डाक मत पत्रों की गिनती में भाजपा आगे
Datia Bypoll Election LIVE: डाक मत पत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है. 21 नंबर टेबल पर डाक मत पत्रों की गिनती में बीजेपी आगे है.
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे
अपनी जीत के लिए पूरी तरह से अश्वत दिखे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि हम भारी मतों से जीत रहे हैं. जनादेश भाजपा सरकार के साथ है. राजेंद्र भारती के निष्कासित पर बोले कि वह कांग्रेस की बात है, हम उसमें दखल नहीं देंगे.