दतिया उपचुनाव: मतगणना से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निलंबित किया

दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आज तीन अगस्‍त को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई पर पलटवार करते हुए भारती ने इसे भाजपा नेता और कांग्रेस प्रत्याशी का षड्यंत्र बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
datia bypoll congress suspends rajendra bharti narottam mishra

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम घोषित होने से ठीक पहले कांग्रेस ने रविवार रात बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इस अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई है.

भारती बोले- निलंबन से कोई फर्क नहीं पड़ता 

पार्टी के इस एक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र भारती ने कहा कि निलंबन से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अगले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा घटनाक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का षड्यंत्र है और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ा है. भारती ने कहा कि उनका संघर्ष हमेशा मिश्रा के खिलाफ रहा है और आगे भी जारी रहेगा. जनता 2028 के चुनाव में इसका करारा जवाब देगी.

Advertisement

मेनका गांधी से क्यों छिनी अरबों की 522 एकड़ पुश्तैनी जमीन, किसे मिली? 51 साल पुराना विवाद खत्म 

राजेंद्र भारती की सदस्यता  हुई थी रद्द 

दरअसल, राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के कारण ही दतिया सीट पर उपचुनाव की स्थिति बनी थी. दिल्ली की एक अदालत ने इसी वर्ष अप्रैल में धोखाधड़ी के एक मामले में भारती को तीन साल कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई थी. भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,700 से अधिक वोटों से हराया था.

Photo Credit: congress suspends rajendra bharti

आज आएगा उपचुनाव का पर‍िणाम 

इस उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव और 19 अन्य उम्मीदवारों से है. आज तीन जुलाई को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. दतिया सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 71.44 प्रतिशत वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.