Cyber Fraud: भोपाल में साइबर ठग सक्रिय; 30 घंटे में रिकॉर्ड 34 मामले दर्ज, 1.53 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Cyber Fraud in Bhopal: सभी शिकायतें ‘ई‑जीरो एफआईआर’ व्यवस्था के तहत दर्ज की गईं, जो एक लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी में लागू होती है. राज्य साइबर पुलिस ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच की और फिर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के 12 थानों ने इन्हें नियमित FIR में बदला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cyber Fraud: भोपाल में साइबर ठग सक्रिय; 30 घंटे में रिकॉर्ड 34 मामले दर्ज, 1.53 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Cyber Fraud in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगों (Cyber Thug) ने पिछले 30 घंटे में रिकॉर्ड धोखाधड़ी को अंजाम दिया है. शहर के अलग‑अलग इलाकों से 34 साइबर फ्रॉड केस दर्ज हुए हैं. इन मामलों में साइबर अपराधियों ने भोपाल के लोगों से कुल 1 करोड़ 53 लाख 76 हजार 531 रुपये ठग लिए. पुलिस के मुताबिक यह पहली बार है जब इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में साइबर फ्रॉड की FIR दर्ज हुई हैं.

Cyber Fraud: भोपाल पुलिस की अपील

E‑Zero FIR सिस्टम से सामने आए मामले

इन 34 मामलों में से 29 FIR सिर्फ 17 फरवरी को दर्ज हुईं. ये सभी शिकायतें ‘ई‑जीरो एफआईआर' व्यवस्था के तहत दर्ज की गईं, जो एक लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी में लागू होती है. राज्य साइबर पुलिस ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच की और फिर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के 12 थानों ने इन्हें नियमित FIR में बदला.

50.98 लाख की सबसे बड़ी ठगी -व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए लालच

सबसे बड़ा मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर में सामने आया, जहां राजेश नामक व्यक्ति से 50.98 लाख रुपये की ठगी हुई. उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप फॉलो करने पर कमाई का लालच दिया गया था. यहीं एक दूसरी घटना में बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया गया और 12 लाख रुपये उड़ा लिए गए.

Cyber Fraud: साइबर ठगी का नया तरीका

ठगी के पैटर्न: ट्रेडिंग, नौकरी, बिजली बिल

फ्रॉड करने वालों ने अलग‑अलग तरीकों का इस्तेमाल किया जैसे कि

  • कमला नगर: विदेशी ट्रेडिंग में भारी मुनाफ़े का झांसा देकर 23 लाख की ठगी
  • हबीबगंज: नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी
  • पिपलानी: एक महिला से 12.25 लाख की ठगी
  • बागसेवनिया: बिजली बिल के नाम पर ठगी
  • साकेत नगर: व्हाट्सऐप ग्रुप से कमाई का झांसा देकर सबसे बड़ा नुकसान

पुलिस के मुताबिक ठग लोगों को फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम, ट्रेडिंग ऐप, नकली जॉब ऑफर, और विदेशी मार्केट में कमाई का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं.

Advertisement

Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट पर क्या करें?

डिजिटल सुरक्षा पर सवाल, पुलिस ने दी चेतावनी

लगातार बढ़ते साइबर मामलों ने भोपाल में डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि :

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
  • फोन पर OTP, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें.
  • किसी ऐप को डाउनलोड करने से पहले सत्यापन जरूर करें.

साइबर सेल उन अकाउंट्स और IP एड्रेस की जांच कर रही है जिनका इस्तेमाल इन ठगी मामलों में हुआ है.

किन थानों में दर्ज हुईं FIR?

  • बागसेवनिया – 7
  • अशोका गार्डन – 6
  • मिसरोद – 5
  • अवधपुरी – 4
  • कोलार – 3
  • कमला नगर – 2
  • पिपलानी – 2

वहीं ऐशबाग, हबीबगंज, निशातपुरा, शाहजहांबाद, बैरागढ़ और गांधी नगर में 1‑1 FIR दर्ज हुई है.

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: छोटे शहरों में बढ़ता साइबर जाल; विदिशा में 33 खातों से लाखों की ठगी का पर्दाफाश

Advertisement

यह भी पढ़ें : Facebook Fraud: फेसबुक फ्रेंड ने लगाया लाखों का चूना; गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, फिर मोबाइल भी मंगवा लिया

यह भी पढ़ें : Mahakal Aarti Online Booking: महाकाल मंदिर की संध्या व शयन आरती की बुकिंग अब घर बैठे, ऐसी है Online प्रोसेस

Advertisement

यह भी पढ़ें : Bomb Threat: आपके कॉलेज में हैं साइनाइड पॉइज़न वाले बम; पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली धमकी में LTTE का भी जिक्र