7 दिसंबर को राजभवन के सामने मुंह काला करूंगा... दावे पर अभी भी कायम फूल सिंह बरैया!

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी इस विधानसभा चुनाव में 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी ने 50 सीट पार कर ली तो वह अपना 'मुंह काला कर लेंगे'.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
फूल सिंह बरैया ने कहा कि वह 7 दिसंबर को अपना मुंह काला करेंगे

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंपर जीत दर्ज कर चुकी है. बीजेपी को 230 सदस्यीय विधानसभा में से 163 सीट मिलीं, जबकि कांग्रेस (Congress) को 66 सीट और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट मिली. कांग्रेस हार के कारणों की समीक्षा करने में जुटी है. हालांकि कुछ आवाजें ईवीएम (EVM) के खिलाफ भी उठ रही हैं. इस बीच सभी की नजरें कांग्रेस के एक नेता पर आकर रुक गई हैं. इस नेता का नाम है फूल सिंह बरैया (Phool Singh Baraiya) और इनकी चर्चा क्यों हो रही है, आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें : मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा... लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे शिवराज, CM बनने पर कही बड़ी बात

Advertisement

क्या था फूल सिंह का पुराना बयान?

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी इस विधानसभा चुनाव में 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी ने 50 सीट पार कर ली तो वह अपना 'मुंह काला कर लेंगे'. अब सोशल मीडिया पर उनका उस समय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में जब उनसे इस बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो सुनिए उन्होंने क्या कहा, 

यह भी पढ़ें : इसी हफ्ते मिलेगा मध्यप्रदेश को नया CM ! शिवराज, सिंधिया, तोमर, पटेल और शर्मा के समीकरण क्या हैं?

अब कर दिया नया दावा

मंगलवार को कांग्रेस की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे फूल सिंह बरैया से जब उनके उस वादे के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा था वह उस पर कायम रहेंगे. 'लोकतंत्र बचाने के लिए, संविधान बचाने के लिए, देश बचाने के लिए मुंह काला तो छोड़िए लहू बहाकर मुंह लाल भी करना पड़ेगा तो करेंगे.' उन्होंने कहा, '7 तारीख को 2:00 बजे राजभवन के सामने मैं अपने हाथों से अपना मुंह काला करूंगा.'

Advertisement

Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.