Mohan Yadav Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में आज यानी 10 जून को कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) होगी. यह बैठक मंत्रालय में मंगलवार सुबह 11 बजे होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इस बैठक में किसानों को भी बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है.
मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक आज
सीएम मोहन यादव आज कैबिनेट की बैठक लेंगे, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. यह बैठक सुबह 11 बजे होगी.
Advertisement
कई महत्वपूर्ण फैसलों को मिलेगी मंजूरी
- किसानों को मिल सकती हैं बड़ी सौगात.
- विदेश निर्यात करने वाली तुअर दाल पर मंडी टैक्स पर छूट का प्रस्ताव होगा पेश.
- मंत्रियों को केंद्र की मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों के प्रचार- प्रसार की मिल सकती है जिम्मेदारी.
- सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना को लेकर होने वाली समिट पर पर भी कैबिनेट में होगी चर्चा.
ये भी पढ़े: Panna में रिश्वतखोरी: 3000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे तहसीलदार चंद्रमणि सोनी, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा