जन्मदिन से पहले CM मोहन यादव ने दतिया को दी करोड़ों की सौगात; किसान सम्मेलन में किए बड़े ऐलान

Kisan Sammelan: दतिया के भांडेर में किसान सम्मेलन के दौरान सीएम मोहन यादव ने 62 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन किया, कांग्रेस पर भी साधा निशाना.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दतिया के भांडेर में किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव

CM Mohan Yadav News: जन्मदिन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav Birthday) ने दतिया जिले को बड़ी विकास सौगात दी. भांडेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन (Kisan Sammelan) के दौरान मुख्यमंत्री ने 62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया, ट्रैक्टर चलाकर फसल कटाई की शुरुआत की और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ बांटे. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भांडेर की जनता के प्यार ने उन्हें जन्मदिन पहले ही मना दिया.

Advertisement

राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

भांडेर के मंडी प्रांगण में आयोजित किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान और आमजन मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कन्यापूजन भी किया. सम्मेलन के दौरान कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकाे मुख्यमंत्री ने देखा.

ट्रैक्टर चलाकर की फसल कटाई की शुरुआत

भांडेर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों में पहुंचे और रवि फसल की कटाई की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद किया और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने पशुधन प्रदर्शनी का निरीक्षण कर दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह दी.

किसानों को बताया ‘भाग्य विधाता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान और खेतों में किसान देश के असली नायक हैं. किसान सूरज से आंखें मिलाकर मेहनत करता है, पसीना बहाता है और जान की बाजी लगाता है, इसलिए किसान ही देश का भाग्य विधाता है.

Advertisement

शिक्षा और बच्चों के लिए योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने सांदीपनि विद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि यहां बच्चों को किताबें, यूनिफॉर्म और बेहतर पढ़ाई का वातावरण मिल रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार मेधावी छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप दे रही है. इस साल से स्कूली बच्चों को दूध के पैकेट देने के लिए ‘यशोदा मां योजना' भी शुरू की गई है.

कांग्रेस शासन पर निशाना, माफी मांगने की नसीहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बच्चों को टाट-पट्टी लेकर स्कूल जाना पड़ता था और कई जगह स्कूल पेड़ों के नीचे लगते थे. उन्होंने कांग्रेस से प्रदेशवासियों से माफी मांगने की बात कही और कहा कि वास्तविक विकास मौजूदा सरकार ने किया है.

Advertisement

खेती और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर डेयरी योजना शुरू की गई है, जिसमें 25 गायों पर 40 लाख रुपये के निवेश पर 10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की खेती की तस्वीर बदल जाएगी और पलायन रुकेगा.

सभी सेक्टर में काम करने वालों को मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मछलीपालन, बागवानी और व्यापार सहित हर क्षेत्र में सरकार सहायता कर रही है. किसानों से नरवाई न जलाने और भूसा गौशालाओं को देने की अपील की गई. सरकार द्वारा कृषि यंत्र किराये पर देने और भावांतर योजना में सरसों को शामिल करने की भी घोषणा की गई.

बिजली, सिंचाई और योजनाओं का लाभ गिनाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव और खेत दोनों में बिजली पहुंच रही है. आने वाले समय में किसानों को दिन में भी बिजली दी जाएगी. लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि और रक्षाबंधन जैसी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है.

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-भूमि पूजन

दतिया में पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय भवन-कैंटीन, रतनगढ़ माता यात्री निवास भवन, पुलिस लाइन में निरीक्षक कार्यालय, भांडेर में सांदीपनि विद्यालय, ततारपुर स्टेडियम, पंडोखर धाम और रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह का लोकार्पण किया गया. इसके अलावा 33/11 केवी उपकेंद्र, पावर ट्रांसफार्मर, बालक और बालिका छात्रावास के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया गया.

यह भी पढ़ें : “मध्य प्रदेश, राजस्थान का भाई है”; जयपुर में बोले CM मोहन यादव, निवेशकों से कहा- Invest in MP

यह भी पढ़ें : Papa Rao Surrenders; नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका, पापा राव और साथियों का हथियारों के साथ पुनर्वास

यह भी पढ़ें : 5 राज्यों के चुनाव से पहले MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IAS चुनावी ड्यूटी पर

यह भी पढ़ें : मैहर में 4.37 करोड़ का भुगतान, काम नहीं; अब स्कूलों में पोस्टर लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश

Topics mentioned in this article