बांग्लादेशी घुसपैठ झारखंड में 'सनातन संस्कृति' के लिए खतरा: मोहन यादव

CM Dr Mohan Yadav:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को दावा किया कि बांग्लादेशी घुसपैठ झारखंड में 'सनातन संस्कृति' के लिए खतरा पैदा कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

CM Dr Mohan Yadav:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को दावा किया कि बांग्लादेशी घुसपैठ झारखंड में 'सनातन संस्कृति' के लिए खतरा पैदा कर रही है. उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने और लोगों को लूटने का आरोप भी लगाया. 

देवघर में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, "बांग्लादेशी घुसपैठिए न केवल हमारी भूमि और महिलाओं के लिए बल्कि सनातन संस्कृत के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। वे हमारी संस्कृति को बर्बाद करना चाहते हैं."

Advertisement

उन्होंने कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2019 में झारखंड में नौकरी और सोने के सिक्के देने जैसे "झूठे वादे" करके सरकार बनाई थी. 

‘यह शर्मनाक है…'

उन्होंने कहा, "सरकार 1,000 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले और 1,000 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले के साथ आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. यह शर्मनाक है कि एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाता है." 

'गोगो-दीदी' योजना का किया जिक्र

मतदाताओं से झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही महिलाओं को 'गोगो-दीदी' योजना के तहत 2,100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि करीब 2.87 लाख सरकारी पद भी भरे जाएंगे. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें- ग्वालियर हत्याकांड: पंजाब के शूटरों ने मारी थी गोली, कनाडा में रह रहे मोस्टवांटेड अर्शदीप दल्ला से है कनेक्शन!

Advertisement