Chhindwara Road Accident: छिंदवाड़ा में भीषण हादसा, दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

Chhindwara Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया. हादसों के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhindwara Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी. यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 KM दूर हनोतिया रोड पर हुआ है. मृतकों की पहचान चंद्रभान यादव (20), सोनू यादव (20) और चमन यादव (16) के रूप में हुई है. 

तीन युवकों की मौत

दरअसल, छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के हनोतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Advertisement

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज जारी

तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं एक व्यक्ति का इलाज जारी है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जुन्नारदेव पुलिस थाने के प्रभारी जगोतिन मसराम ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर हनोतिया रोड पर रविवार शाम को यह हादसा हुआ.

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सुरेश नागवंशी ने बताया कि जुन्नारदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो लोगों को मृत लाया गया, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चंद्रभान यादव (20), सोनू यादव (20) और चमन यादव (16) के रूप में हुई है. 

ये भी पढ़ें: Drinking Water Crisis: कटनी के पारधी बस्ती में गहराया पेयजल संकट, दूषित पानी पीकर हो रहे बीमार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Topics mentioned in this article