Chhattisgarh: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की बदली गई तारीख, शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट से टकराने पर लिया फैसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं के हित में निर्णय लेते हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तिथियां एक साथ होने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी का संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा तिथियों में आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्य परीक्षा की नई तारीख घोषित.

Chhattisgarh Police Recruitment Main Exam: छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां आपस में टकराने के कारण उत्पन्न हुई असमंजस की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा संज्ञान लिया और परीक्षा की तारीखों में बदलाव के निर्देश दिए. अब यह मुख्य परीक्षा 2, 3 एवं 4 नवंबर को आयोजित की जाएगी.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परीक्षा तिथियों के टकराव से कोई भी पात्र युवा अवसर से वंचित न रहेगा. सीएम के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की संशोधित तिथियां घोषित कर दी हैं.

Advertisement

पहले अक्टूबर में आयोजित होनी थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को जारी किया गया था. इसके साथ मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए 24, 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तिथियां निर्धारित की गई थीं.

इसी दौरान 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी आयोजित होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव की स्थिति बन गई थी. इससे दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी.

अभ्यर्थियों की इस व्यावहारिक समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को युवाओं के हित में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ 'पार्षद पति' कल्चर,  सरकार ने लगाई रोक; रिश्तेदार भी नहीं बन पाएंगे प्रतिनिधि

Advertisement