VIDEO: जिला अस्पताल में जेब कतरे की पिटाई, पुलिस चौकी के सामने हुआ तमाशा

छतरपुर जिला अस्पताल में जेब काटने की कोशिश करते पकड़े गए युवक की भीड़ द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है. घटना पुलिस चौकी के सामने हुई, जहां लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Pickpocket Beating Video MP: छतरपुर जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भीड़ में जेब काटने की कोशिश कर रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस चौकी के सामने हुए इस पूरे तमाशे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को भीड़ पीटती दिख रही है. अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

जेब काटने की कोशिश में युवक पकड़ा

दरअसल, छतरपुर जिला अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने मरीज के परिजन की जेब काटने की कोशिश की. लेकिन तभी लोगों ने उसकी हरकत पकड़ ली और उसे मौके पर ही दबोच लिया. युवक पकड़े जाते ही डर कर इधर-उधर भागने लगा, लेकिन भीड़ ने उसे घेर लिया.

Advertisement

आरोपी युवक को पकड़ते ही गुस्साए लोग उस पर टूट पड़े और उसकी पिटाई शुरू कर दी. हालांकि वहीं मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे भीड़ के हमले से बचाया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया ताकि आगे की जांच की जा सके.

पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दागी ने बताया कि युवक जिला अस्पताल में जेब काटने का प्रयास करते पकड़ा गया. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि क्या वह पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है.

अस्पताल में पहले भी हो चुकी हैं चोरी की वारदात

जिला अस्पताल में इससे पहले भी मोबाइल और पैसों की चोरी की कई शिकायतें आ चुकी हैं. मरीज और उनके परिजन लंबे समय से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते रहे हैं. इस ताजा घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा कड़ी करने की बात कही है. अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की बात कही है.