Indian Para Cricket Team: महिला क्रिकेट में बुंदेलखंड की क्रांति गौड़ के बाद अब बुंदेलखंड के शाहिद खान के इंडियन क्रिकट टीम में चयन ने पूरे बुंदेलखंड के लोगों को खुशियों से भर दिया है. गांव-गांव में आइसक्रीम बेचने वाले छतरपुर जिले का युवा क्रिकेटर शाहिद खान का जीवन काफी संघर्ष में बीता, लेकिन इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में चयन ने साबित कर दिया कि मेहनतकश की मेहनत कभी जाया नहीं जाती है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो
गांव में घूम-घूमकर ठेले पर आइसक्रीम बेचा करता थे शाहिद खान
गौरतलब है छतरपुर जिले का छोटे से गांव के रहने वाले मजदूर के बेटे शाहिद खान एक दिव्यांग है. शाहिद को बचपन से क्रिकेट से लगाव था. शाहिद अपना पैशन फॉलो करने के साथ मजदूर पिता की मदद के लिए ठेले पर आइसक्रीम भी बेचते हैं, लेकिन गांव-गांव आइसक्रीम बेचने वाले शाहिद खान इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में चयन के बाद श्रीलंका की धरती पर अपने बल्ले से जलवा दिखाएंगे.
दिव्यांग शाहिद ने मेहनत के दम पर बनाई इंडियन टीम में जगह
क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने वाले दिव्यांग शाहिद खान की चर्चा आज पूरे मध्य प्रदेश में है. शाहीद खान आगामी 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंका जाएंगे. इस पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडिया के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भी खेलेगी. यह सीरीज 4 अप्रैल से श्रीलंका के कोलंबो में 7 अप्रैल तक खेली जाएगी.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL
ये भी पढ़ें-VIDEO: जलगांव से आई डीजल जमाखोरी की LIVE तस्वीर, 500 लीटर पानी की टंकी में तेल भरते कैमरे में कैद हुआ कर्मचारी
राजनगर MLA बोले, जो भी जरूरत होगी शाहिद की मदद करेंगे
शाहिद कहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में उनके चयन की खबर से उनका गांव खुश हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गांव के लड़के पर्दापण पर प्रतिक्रिया करते हुए राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि, गांव का नाम रोशन करने वाले शाहिद को जो भी जरूरत होगी, हम उसकी मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि, हम शाहिद के माता-पिता के साथ उसके सफल होने की कामना करते हैं.
सागर टीम के कप्तान शाहिद खान एक हाथ से करते हैं बल्लेबाजी
उल्लेखनीय है शाहिद वर्तमान में सागर टीम के कप्तान हैं और शाहिद के नेतृत्व में उनकी टीम कोई मैच नहीं हारी है. ऑलराउंडर शाहिद खान बिहार के पटना सहित एमपी के हर जिले में अपना जलवा दिखा चुके हैं. एक हाथ से बल्लेबाजी करने वाले शाहिद कई राज्यों मे ंअपनी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं. हाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किए गए 100 घंटे लगातार क्रिकेट के आयोजन में भी शाहिद ने शानदार प्रदर्शन किया था.