विज्ञापन

बालाघाट में सराफा व्यापारी से लूट, घर से थोड़ी दूर बंदूक के दम पर की मारपीट, सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भागे

सराफा व्यापारी कपिल रोज हर दिन की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे. उनके पास दो बैग थे, जिसमें जेवर रखे हुए थे. रास्ते में लुटेरों ने उन्हें रोक लिया.

बालाघाट में सराफा व्यापारी से लूट, घर से थोड़ी दूर बंदूक के दम पर की मारपीट, सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भागे
पुलिस से शिकायत करता व्यापारी.
NDTV

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार रात सराफा व्यापारी कपिल आसटकर से बदमाशों ने 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए. इस दौरान व्यापारी के साथ मारपीट भी की गई. जानकारी के अनुसार, कामना ज्वेलर्स आमगांव रोड का संचालक दुकान बंद कर ज्वेलरी दो बैग में भरकर अपने घर की तरफ जा रहे थे, तभी करीब आठ लुटेरों ने लांजी के आमगांव रोड स्थित शराब भट्टी से कुछ दूरी पर मौका देखकर रोक लिया.

बदमाशों ने बंदूक दिखाकर जेवरों से भरे बैग छीनने की कोशिश की. व्यापारी ने जब बैग देने से मना किया तो बदमाशों ने पहले फायरिंग की. इसके बाद लाठी से उनके सिर पर कई बार वार किए. हमले में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े.

दोनों बैग लेकर भागे

इसके बाद बदमाश दोनों बैग लेकर मौके से भाग निकले. बैग में रखे सोने और चांदी के जेवरों की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है. वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोंदिया रेफर कर दिया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही लांजी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी है. वहीं, पुलिस के सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की जल्दी पकड़ा जा सके.

ये भी पढ़ें- DSP की पत्नी की एक फेसबुक पोस्ट ने बदल दी जिंदगी, दिलचस्प है इनकी शादी की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close