विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2025

भोपाल में Blinkit डिलीवरी बॉयज की गुंडागर्दी; एक साथ 60 युवाओं ने महिलाओं से की मारपीट, इसलिए बढ़ा विवाद

भोपाल के दानिश हिल्स कॉलोनी में Blinkit delivery boys ने महिलाओं के साथ मारपीट की और भुगतान विवाद को लेकर जोरदार हंगामा मचाया. स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पढ़िए पूरी घटना और जनता की प्रतिक्रिया.

भोपाल में Blinkit डिलीवरी बॉयज की गुंडागर्दी; एक साथ 60 युवाओं ने महिलाओं से की मारपीट, इसलिए बढ़ा विवाद

Blinkit Delivery Violence in Bhopal: भोपाल के पॉश इलाके दानिश हिल्स कॉलोनी में रविवार की देर शाम अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी Blinkit के डिलीवरी बॉयज़ ने यहां अचानक उपद्रव मचा दिया. बताया जा रहा है कि एक ऑर्डर की डिलीवरी और पेमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते-ही-देखते मामला हिंसा में बदल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच किसी भुगतान को लेकर कहासुनी हो गई थी. थोड़ी देर बाद कॉलोनी में करीब 60 डिलीवरी बॉयज़ एक साथ इकट्ठे हो गए और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. देखते-ही-देखते उन्होंने स्थानीय लोगों से बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी.

महिलाओं के साथ बदसलूकी, कपड़े फाड़े 

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इस झगड़े के दौरान स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो गई. कुछ महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी तक की गई. कई लोगों को चोटें आईं और कुछ महिलाओं के कपड़े तक फाड़े गए. यह पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरों में कैद हो गया है.

कॉलोनीवासी पहुंचे थाने, पुलिस में दी शिकायत

घटना के बाद दानिश हिल्स कॉलोनी के निवासी भारी संख्या में कोलार थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. लोगों ने कहा कि यह हमला अचानक नहीं था, बल्कि कई डिलीवरी बॉयज़ को बाहरी इलाकों से बुलाकर यह सब किया गया.

ये भी पढ़ें- पुलिस की बर्बरता! शिकायतकर्ताओं की थाने में की पिटाई; न्याय के लिए रातभर एसपी बंगले के बाहर बैठा रहा परिवार

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से हर उस व्यक्ति की पहचान की जा रही है, जिसने कॉलोनी में उपद्रव या हिंसा की. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा. फिलहाल कॉलोनीवासी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं. सभी की मांग है कि घटना में शामिल डिलीवरी बॉयज़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com