मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा समर्थित पार्षद शाहीद मेव की तीसरी पत्नी रुबीना की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना अभिनंदन क्षेत्र में हुई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रुबीना के सौतेले बेटे और उसके दोस्तों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया.
जानकारी के मुताबिक, रुबीना मदारपुरा से अभिनंदन कॉलोनी जा रही थीं तभी मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर चाकू से हमला किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को राउंड अप किया और कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है.
मंदसौर में भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना की चाकू से हत्या की गई. आरोप उनके सौतेले बेटे और उसके दोस्तों पर है. पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया.फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य उठाए हैं.