एमपी में विधायक के बेटे ने थार से पांच लोगों को कुचला, फिर दिखाई दबंगई; पुलिस ने दर्ज की FIR

Pichhor MLA Pritam Lodhi: शिवपुरी जिले में भाजपा विधायक के बेटे ने थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विधायक के बेटे ने थार से मारी टक्कर.

Shivpuri Thar Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई सामने आई है. उसने अपनी थार कार (Thar Hit People) से पांच लोगों को कुचल दिया. टक्कर मारने के बाद विधायक के बेटे ने पीड़ितों से बहस की और उन पर ही आरोप लगा दिए. उसने कहा कि जब हॉर्न और सायरन बजाया तो सड़क से क्यों नहीं हटे? यह दबंगई कैमरे में भी कैद हो गई. वहीं, पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. दूसरी तरफ विधायक पिता ने भी कानूनी कार्रवाई को जरूरी बताया.

दरअसल, दतिया जिले के संहेड़ा गांव के रहने वाले फरियादी संजय परिहार थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे. उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं.

Advertisement

पीछे से थार ने मारी टक्कर

इस दौरान पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी (BJP MLA Pritam Lodhi) के बेटे दिनेश लोधी ने पीछे से थार कार लाकर 5 लोगों को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर और पैदल चल रही दो महिलाएं घायल हो गईं. यह घटना करैरा थाना क्षेत्र में हुई.

थार पर लिखा था विधायक

घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे प्रीतम लोधी और पीछे MLA लिखा हुआ था, जिससे वाहन की पहचान स्पष्ट हो रही थी. घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिनेश लोधी घायलों से बहस करते नजर आ रहा है. वीडियो में वह यह कहते हुए दिखते हैं कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे, वह सुबह जिम जाने के लिए निकला था.

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने इस मामले में दिनेश लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी यह भी आ रही है कि खुद विधायक पुत्र ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा. साथ ही बताया कि कानून तोड़ने वाला कोई भी हो चाहे मेरा बेटा क्यों ना हो, कानून की कार्रवाई जरूरी है.

ये भी पढ़ें- श्योपुर हादसे पर CM मोहन ने जताया दुख, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई थी 4 की मौत, 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Advertisement