BJP MLA प्रदीप पटेल एक माह से लापता! चिंतित कांग्रेस नेताओं ने रीवा IG को सौंपा ज्ञापन, गुमशुदगी की FIR दर्ज कराने की मांग

BJP MLA Pradeep Patel: भाजपा ही नहीं कांग्रेसी भी मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के लापता होने से चिंतित है. वो आज IG रीवा को ज्ञापन सौंपने आईजी कार्यालय पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराकर विधायक प्रदीप पटेल को खोजने की मांग की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

BJP MLA Pradeep Patel: मऊगंज विधानसभा (Mauganj Assembly) क्षेत्र से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल (MLA Pradeep Patel) की पिछले एक महीने से अनुपस्थिति ने जिले की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. उनकी गैरमौजूदगी और मोबाइल बंद होने के बाद विपक्ष के नेता व कार्यकर्ता चिंतित है और उन्होंने सवाल उठाए थे. इस बीच शुक्रवार, 6 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुरमीत सिंह मंगू (Gurmeet Singh Mangu) रीवा आईजी गौरव सिंह राजपूत के पास पहुंचे और उन्होंने आईजी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा.

विधायक प्रदीप पटेल की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराने की मांग

उन्होंने मांग की है कि विधायक प्रदीप पटेल की गुमशुदगी की एफआईआर थाने में दर्ज की जाए और विधायक प्रदीप पटेल को पुलिस तत्काल छानबीन करें. इतना ही नहीं ज्ञापन में ये भी कहा कि विधायक केपीएस ओ से तत्काल पूछताछ की जाए कि विधायक कहां है?

कांग्रेस ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला से मांगा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने ज्ञापन में कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास गृह विभाग है और रीवा के विधायक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं. इनको अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और जब एक विधायक की रक्षा नहीं कर पाए तो आम आदमी की रक्षा क्या करेंगे? इसलिए इनको तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

कांग्रेसी जब आईजी गौरव सिंह राजपूत के कार्यालय पहुंचे तो आईजी कार्यालय में नहीं थे, जिसके चलते जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वो वापस लौट गए.

Advertisement

कब से लापता हैं विधायक प्रदीप पटेल?

बता दें कि विधायक प्रदीप पटेल 3 जनवरी को हाईवे किनारे दो कांग्रेस नेताओं की जमीन पर पहुंचे थे, जहां वो विवादों में घिर गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान लोगों ने विधायक को वहां से खदेड़ दिया था. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और विधायक को सुरक्षित थाने पहुंचाया. इस घटना के बाद से ही विधायक क्षेत्र से अनुपस्थित हैं.

ये भी पढ़े: डिंडोरी में विधायक ओमकार मरकाम समेत 2588 किसान धान बेचने से रह गए वंचित, अंतिम तारीख से पहले बंद हो गया पोर्टल

Advertisement

Topics mentioned in this article