विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2026

सुबह-सुबह दहला दतिया, भाजपा पार्षद को गोलियों से भूना; आधे घंटे तक रोड पर ही पड़ा रहा शव

Murder in Datia: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सेवड़ा चुंगी पर सुबह 9 बजे हुई। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई.

सुबह-सुबह दहला दतिया, भाजपा पार्षद को गोलियों से भूना; आधे घंटे तक रोड पर ही पड़ा रहा शव

Datia BJP Councilor Murder: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मंगलवार को सुबह-सुबह एक सनसनीखेज वारदात हो गई. शहर के सेवड़ा चुंगी पर सुबह 9 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद कल्लू कुशवाहा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बदमाश मौके से तुरंत फरार हो गए हैं. शहर में बदमाशों के बुलंद हौसलों से लोगों में डर का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हनुमान मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब 5–6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई.

रंजिश में हत्या की आशंका

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. यह घटना भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई, जिसे स्थानीय लोग छोटा बस स्टैंड भी कहते हैं. सुबह 9 बजे हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

आधे घंटे तक पड़ा रहा शव

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पार्षद का शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा. पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद तत्काल पुलिस बल नहीं पहुंच सका, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव कंबल से ढका गया और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

पार्षद के शरीर में कई गोलियां लगी हैं, जिससे रोड पर काफी खून बह गया. वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाशों की तलाश में भी पुलिस लग गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- जज्बे को सलाम! सागर के दिव्यांग शिक्षक ने पेश की मिसाल, ‘सचल रथ' से गांव-गांव जगा रहे शिक्षा की अलख

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com