मध्‍य प्रदेश: खदान कारोबारियों के बीच चलीं गोल‍ियां, वाहनों के टायर भी फोड़े

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर के बिलौआ में दो खदान कारोबारियों संदीप शर्मा और सुशील पांडे के बीच विवाद के बाद हथियारबंद लोगों ने जमकर फायरिंग की. फायरिंग में कई गाड़ियों के टायर भी फोड़े गए. शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की कार्यवाही नहीं हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्‍य प्रदेश के ग्‍वाल‍ियर जिले के बिलौआ कस्बे में संचालित गिट्टी की खदान को लेकर दो कारोबारियों के बीच विवाद भड़क गया. पूरी घटना को लेकर एक वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहा है. 

जानकारी के अनुसार संदीप शर्मा और सुशील पांडे के बीच खदान संचालन को लेकर संघर्ष चल रहा था. इस विवाद के बाद 10 से 12 लोग हथियारों के साथ पहुंचे और जमकर फायरिंग की. घटना का वीडियो भी सामने आया है. फायरिंग के दौरान कई वाहनों के टायर भी फोड़े गए.

फायरिंग करने वाले पक्ष ने संदीप शर्मा, आशु शर्मा, रामू कटारे, गौरव शर्मा सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया है. दोनों ही पक्षों को आपराधिक प्रवृत्ति वाला बताया जा रहा है.

मामले में बिलोआ थाने के थाना प्रभारी इला टंडन की भी लापरवाही सामने आई है. शिकायत करने के बाद फरियादी कई घंटे थाने में बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement