भोपाल के नीलम पार्क में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने खून से लिखा पत्र, 10 दिन से प्रदर्शन जारी

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का कहना है क‍ि वर्ग 2 और वर्ग 3 में पदों की संख्या बढ़ाई जाए. स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं, फिर भी भर्ती नहीं की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bhopal teacher candidates protest blood letter cm mohan Yadav Neelam park.

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. भोपाल के नीलम पार्क में वर्ग 2 और वर्ग 3 के चयनित अभ्यर्थियों का धरना आज 30 अगस्‍त को 10वें दिन भी जारी है. पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने अनोखा और भावुक विरोध प्रदर्शन किया.

एक-दूसरे का खून निकालकर लिखा पत्र

धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने एक-दूसरे का खून निकाला और उसी खून से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिक्षा मंत्री के नाम पत्र लिखा. पत्र में उन्होंने पद बढ़ाने की गुहार लगाई है. मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों की आंखें नम थीं.

Advertisement

रक्षाबंधन भी धरना स्थल पर मनाया

अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार भी उन्होंने परिवार के साथ नहीं, बल्कि नीलम पार्क के धरना स्थल पर ही मनाया है. कई बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए धरना स्थल पर ही पहुंची थीं.

क्या है अभ्यर्थियों की मांग?

अभ्यर्थियों की एक ही मांग है - वर्ग 2 और वर्ग 3 में पदों की संख्या बढ़ाई जाए. उनका कहना है कि स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं, फिर भी भर्ती नहीं की जा रही. कई अभ्यर्थी ओवरएज होने की कगार पर हैं.

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का तांडव, सेना के हेलिकॉप्टर से दो लोग एयरलिफ्ट; अब तक 350 का रेस्क्यू

सरकार से लगाई गुहार

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा. फिलहाल पूरे मामले पर शासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement

बालाघाट के मछुरदा से कुंडेकसा तक बीमारियों का खौफ, अब तक 10 बच्चों की मौत, जांच रिपोर्ट का इंतजार