"बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए गिराना चाहती हो": पति के तानों से टूटी नोएडा की ट्विशा; भोपाल में र‍िटायर्ड जज की गर्भवती बहू ने दी जान 

भोपाल में एक पूर्व महिला जज की बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी. नोएडा निवासी ट्विशा की शादी एक साल पहले वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी. मृतिका के मेजर भाई ने आरोप लगाया है कि उसे अनप्लांड प्रेग्नेंसी और बेरोजगारी को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भोपाल: रिटायर्ड जज की बहू ने की खुदकुशी; मायके पक्ष ने लगाया मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके कटारा हिल्स में 31 वर्षीय गर्भवती महिला ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर  जीवनलीला समाप्त कर ली. ट्विशा मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं. उसकी शादी एक साल पहले भोपाल के वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी. ट्विशा के ससुर न्यायिक सेवा से जुड़े रहे हैं और उनकी सास सेवानिवृत्त जज हैं.

मीड‍िया की खबरों के अनुसार भारतीय सेना में मेजर के पद पर कार्यरत भाई ने ट्विशा के ससुराल वालों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं. आरोप है क‍ि जॉब छोड़ने के बाद ट्विशा को "नाकारा" कहकर अपमानित किया जाता था. अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर पति द्वारा चरित्र पर कीचड़ उछाला गया और बच्चे को लेकर मानसिक तनाव दिया गया. इस बात को लेकर पति भी उसे ताने मारता था क‍ि कथित तौर पर उसे यह भी कहा जाता था कि "बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम उसे गिराना चाहती हो." ट्विशा उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था.  ट्विशा शर्मा के परिजनों का दावा है कि उसके शरीर पर चोट के नीले निशान मिले हैं, जो मारपीट की ओर इशारा करते हैं. 

Advertisement

bhopal retired judge daughter in law suicide katara hills harassment allegations

परिजनों के अनुसार आत्महत्या से कुछ समय पहले ट्विशा ने नोएडा लौटने के लिए टिकट भी बुक कर लिया था, लेकिन भोपाल से नोएडा घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई. कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार, घटना के समय पति और सास घर पर ही मौजूद थे. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने और विस्तृत बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 यह भी पढ़ें- 'लव मैरिज के 3 माह बाद हत्या', भाई से कहे ये आखिरी शब्द, मोनिका को करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए पति ने मारा? 

यह भी पढ़ें- अपनी मर्जी से दे रही हूं जान..., मोनिका नागर ने आखिरी VIDEO में बयां किया दर्द, 90 द‍िन पहले की कोर्ट मैर‍िज

Topics mentioned in this article