विज्ञापन
This Article is From May 06, 2025

Bhopal Rape & Blackmailing: क्लब 90 पर चला बुलडोजर, छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क से जुड़ा है मामला

Bhopal Rape and Blackmail Case: भोपाल में छात्राओं के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में क्लब 90 पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया है. पुलिस जांच में इसकी भूमिका संदिग्ध मिली है.

Bhopal Rape & Blackmailing: क्लब 90 पर चला बुलडोजर, छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क से जुड़ा है मामला
सांकेतिक तस्वीर.

Bhopal Rape Case: भोपाल में कॉलेज की छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग के मामले में क्लब 90 पर बुलडोजर चलाया गया है. पुलिस और प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई 5 मई की रात की गई है. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस मामले की जानकारी दी है. फिलहाल, क्लब 90 के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाया है.

इसके साथ ही नगर निगम ने क्लब की लीज भी निरस्त कर दी है और निगम ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने क्लब 90 की जांच के लिए एक नई टीम भी गठित की है. अभी तक की जांच में क्लब 90 को लेकर कई कमियां सामने आई हैं.

ये है मामला

10 अप्रैल को बागसेवनिया थाने में एक छात्रा पहुंची थी, जिसने शिकायत की थी कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा है और उसके मोबाइल में वीडियो हैं. जब पुलिस ने युवक को पकड़ा तो उसके मोबाइल में उस लड़की के अलावा कई और भी लड़कियों के अलग-अलग अश्लील वीडियो थे. जांच के दौरान एक नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कई आरोपी युवक शामिल थे. यह दोस्ती, फिर रेप और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा था. आरोपी प्यार में लड़कियों को फंसाता था. पुलिस को शक है कि यह वीडियो पोर्न इंडस्ट्री को भी बेचने की तैयारी में था.

आरोपी लगभग पिछले तीन साल से लड़कियों को फंसा रहे थे. इस दौरान किसी तरह एक लड़की ने हिम्मत दिखाकर पुलिस को बताया. इस मामले में अब तक छह लड़कियां सामने आ चुकी हैं और एफआईआर कराई है. इस मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा साहिल खान, अली खान, साद उर्फ श्मसुद्दीन और नबील को भी गिरफ्तार किया है. वहीं, अन्य आरोपी अबरार अभी फरार है. यहां पढ़ें- इस मामले से जुड़ी पूरी खबर और जानें पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com