विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

कॉम्बिंग गश्त में भोपाल पुलिस की बड़ी सफलता, ईरानी डेरे से 1 लाख का इनामी के साथ 39 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने त्योहारों से पहले बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग गश्त चलाते हुए अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे की घेराबंदी की. 400 पुलिसकर्मियों की इस कार्रवाई में चोरी की बाइक, सोना-चांदी और मोबाइल बरामद किए गए. पुलिस ने 8 फरार आरोपियों सहित कई वारंटी, वाहन चोर, नकबजन और जिला बदर बदमाशों को गिरफ्तार किया.

कॉम्बिंग गश्त में भोपाल पुलिस की बड़ी सफलता, ईरानी डेरे से 1 लाख का इनामी के साथ 39 आरोपी गिरफ्तार

Iranian Dera Raid Bhopal: भोपाल पुलिस की कॉम्बिंग गश्त ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने ईरानी डेरे से 1 लाख के इनामी अपराधी सहित कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया. भारी पुलिस बल के साथ की गई इस कार्रवाई में सोना, कैश, गांजा, मोबाइल और चोरी की बाइकें भी बरामद की गईं. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने साफ कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ईरानी डेरे में बड़ी कार्रवाई

अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे को बुधवार देर रात पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेर लिया. 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डी-डोरे सर्च, पूछताछ और संदिग्धों की पहचान की गई. इसी दौरान 31 पुरुष और 8 महिलाओं सहित कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया गया. कई चोरी की बाइकें, मोबाइल, सोना-चांदी और नकदी भी जब्त की गई.

1 लाख का इनामी अपराधी शहादत पकड़ाया

इस पूरे ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता रही 1 लाख रुपये का इनामी अपराधी शहादत की गिरफ्तारी. पुलिस कमिश्नर के अनुसार, शहादत उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है और राजगढ़ जिले में लूट सहित कई गंभीर अपराधों में वांछित था. उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई मामलों में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

फरार और वारंटी आरोपियों पर शिकंजा

कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने 8 लंबे समय से फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. इसके अलावा 245 स्थायी वारंटी, 120 गिरफ्तारी वारंटी और 121 जमानती वारंटी तामील किए गए. यह कदम अदालतों में लंबित मामलों को तेजी देने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

वाहन चोर, नकबजन और जिला बदर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान 5 वाहन चोर और 2 नकबजनों को भी पकड़ा. इसके अलावा 4 जिला बदर अपराधियों को हिरासत में लिया गया. इलाके में सक्रिय 66 निगरानी बदमाशों से पूछताछ कर अपराध नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई गई.

कमिश्नर के सख्त निर्देश पर चला ऑपरेशन

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई खास रणनीति के तहत की गई. संवेदनशील इलाकों में टीमों को विशेष निर्देश दिए गए थे. उन्होंने कहा कि भोपाल पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से भी लगातार संपर्क में है ताकि अपराधियों पर ठोस कार्रवाई की जा सके.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com