Shakti Vandan Act Amendment Proposal Failed: नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव को संसद में पारित नहीं होने के विरोध में सोमवार को राजधानी भोपाल में एक विशाल जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. प्रदेश में सत्तीसीन बीजेपी द्वारा बुलाई गई इस पदयात्रा महिला सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प के साथ ऐतिहासिक रूप धारण करेगी.
पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, ओजस्वी कवियत्री अनामिका अम्बर, निर्मला भूरिया, मंत्री संपतिया उइके, मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री प्रतिमा बागरी, राज्य मंत्री राधा सिंह, राज्य मंत्री लता वानखेड़े, MP कविता पाटीदार, MP माया नारोलिया शामिल होंगी.
जन आक्रोश पदयात्रा में बड़ी संख्या में बूथ स्तर तक की महिला कार्यकर्ता होंगी शामिल
वृहद जन आक्रोश महिला पदयात्रा में सुमित्रा वाल्मीकि समेत पार्टी की सभी महिला महापौर, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पंचायत अध्यक्षगण और बूथ स्तर तक की महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगी. पार्टी के मुताबिक महिला पदयात्रा केवल विरोध का स्वर नहीं, बल्कि नारी सम्मान के लिए एक सशक्त जनांदोलन का रूप लेगी, जिसमें भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की महिलाएं व्यापक रूप से भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगी.
ये भी पढ़ें-VIDEO: अचानक आसमान से गिरी आफत, कवच बन गया सिर पर लगा हेलमेट. मौत को छूकर लौट आया युवक
17 अप्रैल को लोकसभा में पेश 'नारी शक्ति वंदन एक्ट' विधेयक पारित नहीं हो सका था
गौरतलब है नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर 17अप्रैल को लोकसभा में पेश किया गया विधेयक पारित नहीं हो सका था. लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के लिए बुलाए विशेष संसदीय सत्र के दौरान हुए मतदान में विधेयक को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला, जिससे वह गिर गया. विधेयक के पक्ष में 298 वोट, जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े. विधेयक को पारित होने के लिए 352 वोटों (दो-तिहाई बहुमत) की आवश्यकता थी.