Madhya Pradesh Hindi News: भोपाल नगर निगम का आज बजट पेश होने जा रहा है. महापौर मालती राय शहर का बजट पेश करेंगी, लेकिन शहरवासियों को सबसे बड़ी राहत की खबर ये सामने आ रही है कि इस साल निगम प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax, संपत्ति कर) नहीं बढ़ाएगा. पिछले साल ही नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स 10 प्रतिशत बढ़ाया था.
इस बार नगर निगम का बजट 3500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. वहीं, विपक्ष सदन में नगर निगम के भ्रष्टाचार, लोकायुक्त छापे, स्लॉटर हाउस में गोमांस से जुड़े मुद्दे पर प्रदर्शन करेगा. इस दौरान निगम मुख्यालय में जमकर हंगामा होने के आसार हैं.
पिछले साल से कम होगा बजट, शहर में नई पार्किंग बनाने का प्लान
भोपाल नगर निगम परिषद का इस साल का बजट करीब 3500 करोड़ रुपये का हो सकता है, जो पिछले साल के 3611 करोड़ से थोड़ा कम होगा, लेकिन शहर के विकास पर फोकस रहेगा. प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी की संभावना कम है, लेकिन पानी और सीवेज चार्जेस में कुछ इजाफा हो सकता है. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे, शहर में 14 नई पार्किंग बनाने का प्लान, जिनमें से 5 पार्किंग भोपाल मेट्रो स्टेशनों के नीचे प्रस्तावित हैं. हर पार्किंग में 40 फोर-व्हीलर और 250 टू-व्हीलर की क्षमता होगी.
आदमपुर खंती में पड़े लीगेसी वेस्ट के निपटारे का प्रस्ताव
इस पर करीब 55 करोड़ का खर्च अनुमानि है. नगर निगम के 145 पुराने और अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित करने का फैसला, लेकिन विपक्ष आज ‘शहर सरकार' को कड़ी घेराबंदी करने वाला है. गोमांस बिक्री/विवाद, लोकायुक्त की हालिया कार्रवाई (फर्जी बिल घोटाले में अधिकारी पर FIR) और नई बिल्डिंग निर्माण से जुड़े मुद्दों पर हंगामा होने की पूरी संभावना है.
ये भी पढ़ें- UPSC 2025 में MP के 61 अभ्यर्थियों को मिली सफलता, CM मोहन आज इन प्रतिभाओं को करेंगे सम्मान