विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

Bhopal Love Jihad: लग्‍जरी कार में छात्रा से रेप, माज खान बनाता रहा अश्लील VIDEO, 70 लाख की चार कारें जब्‍त

Bhopal Rape Case: भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में पुलिस ने SIT गठित की है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 70 लाख रुपये की लग्जरी कारें जब्त की गई हैं. एक प्रधान आरक्षक को भी सांठगांठ के आरोप में सस्पेंड किया गया है. जांच जारी है.

Bhopal Love Jihad: लग्‍जरी कार में छात्रा से रेप, माज खान बनाता रहा अश्लील VIDEO, 70 लाख की चार कारें जब्‍त

Bhopal Love Jihad Case: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में पुलिस ने SIT गठित की है. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, महंगी कारें जब्त हुई हैं और एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है. मामले की गहराई से जांच जारी है.

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. यह SIT टीटी नगर ACP अंकिता खातरकर के नेतृत्व में काम करेगी. टीम में महिला थाना प्रभारी और कोहेफिजा थाना प्रभारी सहित कुल चार सदस्य शामिल हैं.

SIT करेगी साजिश के एंगल की जांच

SIT न केवल घटना की बारीकियों की जांच करेगी, बल्कि यह भी पता लगाएगी कि क्या आरोपियों ने किसी अन्य युवती को भी निशाना बनाया था. टीम यह भी जांच करेगी कि आरोपी और पीड़िता के बीच पहली बार संपर्क कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई संगठित साजिश थी. 

दोस्ती, सुनसान इलाका और वारदात

जानकारी के अनुसार, शाहपुरा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की पहचान उसकी सहेली के माध्यम से औसाफ अली खान से हुई. आरोप है कि औसाफ ने दोस्ती के बहाने छात्रा को खानूगांव के सुनसान इलाके में ले जाकर कार के भीतर दुष्कर्म किया. इस दौरान उसका साथी माज खान बाहर से अश्लील वीडियो बना रहा था.

वीडियो वायरल करने की धमकी, 1 लाख की मांग

घटना के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू किया. उससे 1 लाख रुपये की मांग की गई. डरी हुई छात्रा ने 40 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन दबाव खत्म नहीं हुआ. आरोप है कि वीडियो दोस्तों को भेजा गया और छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर नमाज पढ़ने का मानसिक दबाव बनाया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

गिरफ्तारी और महंगी कारें जब्त

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी औसाफ और उसके साथी माज खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सियाज, स्विफ्ट, होंडा सिटी और थार सहित करीब 70 लाख रुपये की कारें जब्त की हैं. आरोप है कि इन वाहनों का इस्तेमाल वारदात और वीडियो बनाने में किया गया.

पुलिसकर्मी सस्पेंड

मामले में कोहेफिजा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड किया गया है. उन पर आरोपी को गोपनीय सूचना देने और सांठगांठ रखने के आरोप हैं. आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. नाराज वकीलों ने आरोपी की पिटाई कर दी. पुलिस को हस्तक्षेप कर उसे बचाना पड़ा. SIT अब पीड़िता से मुलाकात कर आगे की जांच करेगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या अन्य लोग इस कृत्य में शामिल थे या वीडियो की जानकारी रखते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com