'हमें बचा लो... हम सभी का टेरर फंडी और धर्मांतरण किया जा रहा' भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर किन्नरों ने लगाए नारे, विवाद क्या?

Bhopal Kinnar Controversy: हिंदू किन्नरों का आरोप है कि हिंदू किन्नरों को गाय का मांस खिलाया जाता है और धर्मांतरण कराया जा रहा है. उन्हें कलमा भी पढ़वाया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bhopal Kinnar Controversy: मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित किन्नर विवाद (Bhopal Kinnar Controversy) लगातार बढ़ता जा रहा है और कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया है. दरअसल, मंगलवार, 10 फरवरी को हिंदू किन्नरों ने भोपाल कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान किन्नरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन

कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में बैठे किन्नर समाज के लोगों ने नारे लगाए. किन्नर समाज के लोगों ने धर्मांतरण और देश विरोधी गतिविधियों को लेकर नारे लगाए. इस दौरान किन्नर समाज के लोगों ने कहा कि हमें बचा लो... हम सभी का टेरर फंडी और धर्मांतरण किया जा रहा.

Advertisement

बता दें कि कलेक्ट ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग मौजूद हैं. किन्नरों का आरोप है कि उन्हें जबरन धर्मांतरण कराया गया और गौमांस भी खिलाया गया.

मुस्लिम किन्नर पर लगा गंभीर आरोप

 भोपाल में हिंदू किन्नरों ने एक मुस्लिम किन्नर पर गंभीर आरोप लगाए. हिंदू किन्नरों ने गुरु सुरैया नायक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

दरअसल, किन्नरों का एक गुट भोपाल के राहुल नगर में रहता है, जबकि सुरैया और उसके अन्य साथी पुराने भोपाल के डेरे में रहते हैं. राहुल नगर की किन्नरों का दावा है कि सुरैया किन्नर के डर से तीन दिनों से एक कमरे में वो बन्द हैं. इतना ही नहीं किंन्नर सुरैया नायक पर कथित धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया.

आरोप को बताया निराधार

हालांकि सुरैया किन्नर के गुट ने आरोपों को निराधार बताया. इस बीच मंगलवारा किन्नर गुट की गुरु सुरैया का बयान भी सामने आया है. सुरैया ने दावा किया कि काजल मेरी गद्दी लेना चाहती है. मेरे गुरु ने मुझे गद्दी सौंपी है, उसी गद्दी को काजल लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि किन्नरों का कोई धर्म नहीं होता है. हम पर लगे आरोप झूठे है... हमारे क्षेत्र पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए हिन्दू मुस्लिम का रंग दिया जा रहा है. वर्चस्व के चलते इसे धार्मिक रंग दिया जा रहा है. आरोप लगाने वाली काजल के पास खुद मुस्लिम किन्नर के चेले हैं.

ये भी पढ़ें: रहस्यों से भरा है MP का ये किला: यहां मौजूद है लोहे को गोल्ड बनाने वाला 'पारस पत्थर'! 14 बार विदेशी शासकों ने किया था हमला

Advertisement
Topics mentioned in this article