MP News: भोपाल के निजी यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में गोलीबारी, दो छात्रों के घायल होने से मची अफरा-तफरी

Bhopal News: पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल आरोपी और घायल छात्र सभी फर्स्ट ईयर के हैं. इतनी कम उम्र में इस तरह की गंभीर घटना ने अभिभावकों और प्रशासन दोनों को चिंतित कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में स्थित कटारा थाना क्षेत्र के एक निजी विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक, इस गोलीकांड में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तत्काल इलाज के लिए भोपाल स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला एक मामूली विवाद से शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे दो छात्र घायल हो गए.

Advertisement

आरोपी और घायल सभी हैं फर्स्ट ईयर के छात्र

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल आरोपी और घायल छात्र सभी फर्स्ट ईयर के हैं. इतनी कम उम्र में इस तरह की गंभीर घटना ने अभिभावकों और प्रशासन दोनों को चिंतित कर दिया है.

आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए. कटारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.हालांकि, कालेज प्रबंधन ने मामलें में चुप्पी साध ली है. 

यह भी पढ़ें- DA Hike: 3% बढ़ा MP के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 55 से बढ़कर 58% हुआ DA

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. आखिर कैसे छात्रों के पास हथियार पहुंचे और कैंपस में इस तरह की घटना हो गई, यह भी जांच के दायरे में है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

यह भी पढ़ें-  जज से संपर्क के आरोप में बुरे फंसे भाजपा विधायक संजय पाठक, हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज होगा आपराधिक अवमानना

Advertisement

Topics mentioned in this article