“पैसा दो या जहर खाऊंगी…”; भिंड में शादी के दौरान पूर्व मंत्री का घेराव, प्लॉट ठगी का आरोप

Marriage Ceremony Clash: भिंड में शादी समारोह के दौरान प्लॉट ठगी के आरोप में पूर्व राज्यमंत्री डॉ राजकुमार कुशवाह का घेराव. महिलाओं ने हंगामा किया, पुलिस जांच में जुटी. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bhind News: शादी समारोह में ठगी के आरोप, पूर्व राज्यमंत्री घिरे

Bhind Crime News: मध्यप्रदेश के भिंड में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद और हंगामे में बदल गया, जब प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री और बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाह को घेर लिया. भारौली रोड बायपास स्थित देवांशी मैरिज गार्डन में चल रहे विवाह समारोह के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया. आरोप, चीख‑पुकार और धक्का‑मुक्की के बीच एक महिला द्वारा आत्महत्या की धमकी दिए जाने से अफरा‑तफरी मच गई. पुलिस को हस्तक्षेप कर मामला संभालना पड़ा.

शादी में पहुंचे थे पूर्व मंत्री, सामने आए पीड़ित

जानकारी के अनुसार, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार कुशवाह अपने बीएसएफ में पदस्थ भतीजे करण सिंह कुशवाह की बेटी उजाला की शादी में शामिल होने पहुंचे थे. शादी के कार्ड में उनका नाम मुख्य अतिथि के तौर पर छपा था. इसी जानकारी के बाद कथित ठगी के शिकार लोग मैरिज गार्डन पहुंच गए और उनका घेराव कर लिया.

Advertisement

प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्लॉट दिलाने का झांसा देकर पूर्व मंत्री और उनके रिश्तेदारों ने उनसे लाखों रुपये लिए. कई पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने 3 प्रतिशत ब्याज पर साहूकार से पैसे लिए, परिवार की जमा पूंजी तक लगा दी, लेकिन न तो प्लॉट मिला और न ही रकम वापस की गई.

Bhind Crime News: पूर्व राज्यमंत्री का घेराव

जहर खाने की धमकी से बिगड़ा माहौल

एक महिला गुस्से में इतनी बेकाबू हो गई कि उसने वहीं जहर खाने की धमकी दे दी. उसने कहा कि यदि पैसे वापस नहीं मिले तो वह जान दे देगी. इसके बाद मौके पर तनाव और बढ़ गया और चार घंटे तक हाई‑वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

करीब 100 लोग बताए जा रहे पीड़ित

पीड़ितों का दावा है कि इस कथित ठगी के शिकार लोगों की संख्या करीब एक सैकड़ा है और कई लोगों से लाखों रुपये लिए गए हैं. महिलाओं और परिजनों ने पूर्व मंत्री को घेरकर जमकर खरी‑खोटी सुनाई.

पुलिस पहुंची, थाने तक पहुंचा मामला

हालात बिगड़ते देख पूर्व मंत्री के पीएसओ ने देहात थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया. देर रात तक समझाइश चलती रही.

Advertisement

10 दिन में पैसे लौटाने का आश्वासन

थाने में बातचीत के बाद पूर्व मंत्री ने पीड़ितों को पैसे लौटाने के लिए 10 दिन का समय मांगा, जिसके बाद मामला फिलहाल शांत हुआ. हालांकि पीड़ितों में नाराजगी अब भी बनी हुई है.

पहले भी लग चुके हैं आरोप

पूर्व मंत्री और उनके परिजनों पर पहले भी प्लॉट ठगी के आरोप लग चुके हैं. एक साल पहले 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें फरार घोषित किया गया था, हालांकि बाद में जमानत मिल गई थी. उनके खिलाफ चुनाव के दौरान हिंसा और मारपीट जैसे आरोप भी चर्चा में रहे हैं.

Advertisement

वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन; कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद

यह भी पढ़ें : MP में 33 लाख पेंशनरों के खातों में पहुंची राहत, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 200.71 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें : 500 के नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से सोने‑चांदी के जेवर ठगी, जानिए ग्वालियर में ठगों में ने कैसे किया 'खेला'

यह भी पढ़ें : सतना : पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, रेलवे में वेंडर था मृतक; GRP जांच में जुटी