कलश यात्रा का सफर बना मौत का मंजर: सनकुआ धाम जा रही ट्रैक्टर‑ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, 24 से ज्यादा घायल

Bhind Tractor Trolley Accident: भिंड जिले में सनकुआ धाम की कलश यात्रा जा रही ट्रैक्टर‑ट्रॉली पलट गई. हादसे में महिला की मौत, 24 से अधिक श्रद्धालु घायल. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भिंड में कलश यात्रा के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा

Bhind Tractor Trolley Accident: भिंड जिले में शुक्रवार को एक धार्मिक यात्रा उस वक्त मातम में बदल गई, जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर‑ट्रॉली सड़क हादसे का शिकार हो गई. दतिया जिले के सनकुआ धाम में आयोजित कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे इमलिया गांव के लोगों की तेज रफ्तार ट्रैक्टर‑ट्रॉली असवार थाना क्षेत्र के चौरई मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा‑तफरी मच गई और चीख‑पुकार गूंज उठी. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस के रवैये को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

चौरई मोड़ पर पलटी ट्रैक्टर‑ट्रॉली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर‑ट्रॉली में इमलिया गांव के एक ही परिवार के लोग सवार थे. जैसे ही वाहन चौरई मोड़ पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई. पलटते ही लोग ट्रॉली के नीचे दब गए.

Advertisement

Bhind Tractor Trolley Accident: हॉस्पिटल में घायल लोग

महिला की मौत, कई घायल

हादसे में फूल बती नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं महिलाओं और बच्चों सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को तत्काल लहार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

ग्रामीणों ने संभाली मोर्चा

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. काफी देर तक पुलिस या प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा.

Bhind Tractor Trolley Accident: ऐसा था हादसा

पुलिस के रवैये पर नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे की सूचना के बावजूद पुलिस देर से पहुंची. वहीं जब मीडिया ने असवार थाना प्रभारी सुरेश मिश्रा से जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया. थाना प्रभारी के इस रवैये को लेकर लोगों और मीडिया में नाराजगी देखी गई.

तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बनी कारण

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रॉली में जरूरत से ज्यादा लोगों के सवार होने को हादसे की वजह माना जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

सुरक्षा इंतजामों पर फिर सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों के दौरान परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. श्रद्धा से निकला सफर एक परिवार के लिए जिंदगीभर का जख्म बन गया.

यह भी पढ़ें : भोपाल मेट्रो पर बवाल; कब्रिस्तान के नीचे अंडरग्राउंड लाइन का विरोध, वक्फ तक पहुंच मामला

यह भी पढ़ें : अदाणी समूह के निवेश से गुना बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र, 10 मई को सीमेंट प्लांट का शिलान्यास

Advertisement

यह भी पढ़ें : PhonePe पर रिश्वत और शिक्षकों को प्रताड़ना के आरोप; PM Shri एमएलबी स्कूल के प्राचार्य निलंबित

यह भी पढ़ें : ‘300 करोड़ मिलें तो चली जाऊंगी...', बीना विधायक निर्मला सप्रे के बयान पर मचा घमासान; दल-बदल की राजनीति तेज