Bhind: वेतन काटने के नोटिस पर भड़के शिक्षक, लहार BEO के साथ की मारपीट; चार शिक्षकों पर केस दर्ज

Bhind Teachers: आरोप है कि शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ने बीईओ से धमकी भरे लहजे में गाली-गलौज करते हुए कहा कि हम लोगों का वेतन क्यों रोका गया है? इस पर बीईओ ने बताया कि स्कूलों में उनकी अनुपस्थिति के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब अभी तक नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Lahar BEO Prem Singh Baghel: भिंड जिले के लहार में वेतन काटने के नोटिस को लेकर शिक्षकों और विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि नाराज शिक्षकों ने बीईओ के साथ मारपीट कर दी और उनके हाथ से कागज छीनकर फाड़ दिए. मामले में पुलिस ने चार शिक्षकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है.

BEO प्रेम सिंह बघेल ने की शिकायत

जानकारी के अनुसार, लहार में पदस्थ बीईओ प्रेम सिंह बघेल (56) निवासी ग्राम पुरा भीम नगर ने पुलिस को शिकायत दी है कि 6 मार्च 2026 को शाम करीब 6 बजे उन्हें एसडीएम कार्यालय लहार बुलाया गया था. एसडीएम कार्यालय से निकलने के बाद वह न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे. उनके पास जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों की सूची भी थी.

Advertisement

इन शिक्षकों पर गाली-गलौज करने का आरोप

इसी दौरान उच्च माध्यमिक शिक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, प्राथमिक शिक्षक राजेश सिंह कुशवाह, उच्च माध्यमिक शिक्षक रावेन्द्र सिंह राजावत और माध्यमिक शिक्षक सरजीत सिंह कुशवाह वहां आ गए. Y

कर्मचारियों की सूची फाड़ दी

बताया गया है कि इसी बात को लेकर शिक्षक भड़क गए और बीईओ के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे. आरोप है कि शिक्षकों ने जान से मारने की धमकी भी दी और बीईओ के हाथ से कर्मचारियों की सूची छीनकर फाड़ दी. घटना के बाद बीईओ ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी और लहार थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों शिक्षकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

थाना प्रभारी लहार शिव सिंह यादव ने बताया कि बीईओ द्वारा मारपीट और दस्तावेज छीनकर फाड़ने की शिकायत की गई थी. मामले की तस्दीक के बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: MP की सड़कों पर दिखेगा क्वींस ऑन द व्हील्स का जलवा, 1,400 KM लंबी करेगी बाइक ट्रेल, CM मोहन ने देशभर की 25 महिला बाइकर्स को किया रवाना

Advertisement
Topics mentioned in this article