Minor Rape Case Bhind: भिंड में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा; पॉक्सो केस दर्ज

Bhind Minor Rape Case: भिंड के रौन थाना क्षेत्र में नाबालिग से प्रेम जाल में फंसाकर एक वर्ष तक दुष्कर्म का आरोप. गर्भवती होने पर मामला उजागर, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Minor Rape Case Bhind: भिंड में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा; पॉक्सो केस दर्ज

Minor Rape Case Bhind: भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र की मछण्ड चौकी इलाके में दलित समाज की एक नाबालिग से दुष्कर्म (Rape of Dalit Minor Girl) का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि एक नाबालिग युवक ने उसे प्रेम संबंध (Love Trap Case) के बहाने करीब एक साल तक शारीरिक शोषण (Exploitation) का शिकार बनाया. घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती (Pregnant) हो गई और उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई.

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान एक नाबालिग युवक से हुई थी. आरोपी की बहनें अक्सर उसे अपने घर बुलाती थीं और वहीं से युवक और पीड़िता के बीच बातचीत बढ़ी. धीरे-धीरे युवक ने उसे प्यार का भरोसा देकर अपने जाल में फंसा लिया. इसी दौरान वह उसे अलग-अलग जगह बुलाकर लगातार शोषण करता रहा.

शादी का झांसा और धमकियां

शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी बार‑बार शादी का भरोसा दिलाता था और विरोध करने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता था. डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक किसी से कुछ कह नहीं सकी.

आरोपी की बहनों पर भी सहयोग का आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की बहनें पूरी घटना में शामिल थीं. कई बार उन्होंने ही उसे अपने घर बुलाया, जहां युवक ने उसका शोषण किया. विरोध करने पर आरोपी और उसके परिवार की ओर से डराने‑धमकाने की बात भी सामने आई है.

Advertisement

गर्भवती होने पर खुला राज, थाने पहुंचा परिवार

गर्भधारण की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिवार, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के साथ रौन थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा न्यायालय में 164 के बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है. प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP की कोहेफिज़ा पुलिस ने “इल्लीगल गैंग” के सरगना को शादी के दिन दबोचा; अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

यह भी पढ़ें : LPG संकट में सिलेंडर छोड़ Inductions Cooktop पर शिफ्ट हुई MP की ये रेस्टोरेंट चेन; गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

Advertisement

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए MP के 24 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू; घर वापसी पर 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात