Bhind: डम्फर को ओवरटेक करने के चक्कर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइक को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

Bhind Road Accident: भिंड में डम्फर को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में परिवार के चार सदस्य सहित पांच लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे (Road Accident) का सीसीटीवी सामने आया है. यहां डम्फर को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में परिवार के चार सदस्य सहित पांच लोगों की मौत हो थी. यह दर्दनाक हादसा मंगलवार, 30 सितंबर को हुआ था. बता दें कि फूप थाना क्षेत्र के टेडी पुलिया पर यह हादसा हुआ था.

यह दर्दनाक घटना टेडी पुलिया के पास हुई थी. सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक, तेज रफ्तार कैंटर चालक ने डम्फर को ओवरटेक कर रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही दो बाइक को टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें से एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़े: Helmet rules: MP में पुलिसकर्मियों पर हेलमेट नियम लागू, बार-बार नियम तोड़ा तो रद्द होगा लाइसेंस, आदेश जारी

ये भी पढ़े: Navami 2025 Wishes & quotes: 'मां की ज्योत जली है घर में...' इन संदेशों के साथ अपनों को दें नवमी की शुभकामनाएं


 

Topics mentioned in this article