युवक पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, जान बचाने के लिए पानी की टंकी में लगानी पड़ी डुबकी, बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी

Bee Attack in Betul: बस स्टैंड क्षेत्र में अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के झुंड ने युवक पर हमला कर दिया. हलांकि युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bee Attack Causes Panic at Bus Stand: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) के खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित खेड़ी बस स्टैंड पर अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वो जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. जिसके बाद युवक को पानी के टंकी में डुबकी लगाना पड़ा.

मधुमक्खियों का हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसस्टेंड पर महाजन ट्रेडर्स के सामने बैतूल निवासी बब्बू पर अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा. मधुमक्खियों से बचने के लिए उसने पहले धुआं करने के उद्देश्य से आग जलाई, लेकिन इससे भी राहत नहीं मिली. स्थिति गंभीर होती देख वहां मौजूद लोगों ने उसे पास ही स्थित एक होटल के पानी के टंकी में डुबकी लगाने की सलाह दी.

Advertisement

पानी की टंकी में लगाना पड़ा डुबकी

युवक तुरंत पानी के टंकी में उतर गया और बार-बार डुबकियां लगाता रहा, इसके बावजूद मधुमक्खियों का झुंड काफी देर तक उसके आसपास मंडराता रहा. कुछ समय बाद मधुमक्खियों की संख्या कम होने पर लोगों ने उसे बाहर निकाला.

युवक घायल, इधर-उधर भागते नजर आए लोग

इस हमले से युवक घायल हो गया है. फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा और लोग इधर-उधर भागते नजर आए.

ये भी पढ़ें: खल्लारी मंदिर रोप वे हादसा: 1 महिला की मौत, 16 घायल, केबल टूटने से हुई दुर्घटना

ये भी पढ़ें: Success Story: भैंस चराने वाला लड़का बना SDM, 5 बार असफलता, पर नहीं मानी हार...ऐसी है विजय डहरिया की कहानी

Topics mentioned in this article