पेड़ की डालियां बिजली तारों से टकराईं, चिंगारी से मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Barwani Fire: शुक्रवार देर रात आंवली रोड स्थित एक मकान में रखे भूसे और चारे में अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Barwani House Fire: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड में एक बड़ी लापरवाही ने आगजनी की घटना को जन्म दे दिया. आंवली रोड पर एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया, जहां सूचना मिलते ही आज पड़ोस के लोगों ने दौड़कर आप पर काबू पानी की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. 

भूसे और चारे में भड़क उठी आग

शुक्रवार देर रात आंवली रोड स्थित एक मकान में रखे भूसे और चारे में अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पास में खड़े एक पुराने पेड़ की डालियां बिजली के तारों से टकरा रही थीं. इसी दौरान निकली चिंगारियां मकान पर गिरीं, जिससे यह हादसा हुआ.

Advertisement

पेड़ की छंटाई को लेकर दिया था आवेदन

मकान मालिक देवेंद्र यादव ने पहले ही पेड़ की छंटाई को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण यह घटना घटी.

सूचना मिलते ही अंजड नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची. चालक बबलू कुरैशी और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
हालांकि इस आगजनी में किसान को भारी नुकसान हुआ है. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: सख्त तेवर में दिखीं IAS सौम्या मिश्रा, सहायक कलेक्टर के पद पर जॉइन करते ही औचक निरीक्षण किया, जिम्मेदारों पर गिरी गाज

Topics mentioned in this article