MP News: मध्य प्रदेश के कटनी में प्राइवेट बैंक एजेंसी से 13 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

कटनी के माधवनगर में प्राइवेट बैंक एजेंसी से 13 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी मगन यादव को गिरफ्तार कर 12.5 लाख रुपये बरामद किए. जांच जारी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP News: मध्‍य प्रदेश के कटनी ज‍िले के माधवनगर पुल‍िस थाना इलाके में प्राइवेट बैंक से जुड़ी एजेंसी से करीब 13 लाख रुपये की चोरी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर करीब साढ़े 12 लाख बरामद कर ली. आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है.

घर से ही माइक्रो फाइनेंस एजेंसी का संचालन

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र के कैरन लाइन निवासी फरियादी अमित जैसवानी अपने घर से ही माइक्रो फाइनेंस एजेंसी का संचालन करते हैं. उनके पास विभिन्न माइक्रो फाइनेंस एजेंटों द्वारा जमा की गई नगद राशि को कंपनियों के पोर्टल (सीएमएस सर्विस) के माध्यम से बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी रहती है. वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन और बैंक अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रुपये नगद रखे हुए थे, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया. 

Advertisement

स्लीमनाबाद और सिहोरा थाना पुलिस की मदद से घेराबंदी

सूचना मिलते ही माधवनगर की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया. जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई. साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे पता चला कि आरोपी जबलपुर की ओर भाग रहा है. तत्काल कार्रवाई करते हुए स्लीमनाबाद और सिहोरा थाना पुलिस की मदद से घेराबंदी कर आरोपी मगन यादव उर्फ राजवीर उम्र 46 वर्ष निवासी कुठला, कटनी को गिरफ्तार कर लिया गया.  

अभिनय विश्वकर्मा,एसपी कटनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 12 लाख 51 हज़ार 995 रुपये नगद वारदात के समय पहने कपड़े और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त कर लिया है. माधवनगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें: राम अवतार जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका, तीन सप्ताह के भीतर करना होगा सरेंडर

Topics mentioned in this article