ग्वालियर की महापौर पर जानलेवा हमला, बीच रोड पर नशेड़ियों और बदमाशों ने रॉड से कार में की तोड़फोड़

Attack on Shobha Sikarwar: ग्वालियर की महापौर डॉ शोभा सिंह सिकरवार पर उज्जैन-मक्सी रोड पर जानलेवा हमला हुआ. बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला किया था.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
इसी कार पर हुआ हमला, ग्वालियर की मेयर डॉ शोभा सिंह सिकरवार

Gwalior Mayor Attack: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार की रात महापौर पर हमले का मामला सामने आया है. बदमाशों ने कार पर लोहे की रॉड से हमला किया. इसके बाद वह तुरंत फरार हो गए. उन्होंने घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक को सूचना दी. अब पुलिस जांच में जुट गई है. उनका कहना है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे.

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर नगर निगम की महापौर डॉ शोभा सिंह सिकरवार उज्जैन-मक्सी रोड पर जानलेवा हमला किया गया. रॉड के हमले से उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गया. अच्छा हुआ उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी थे तो उन्होंने मोर्चा संभाल लिया. वरना कोई अनहोनी होने का डर था. उन्हें शक है कि उन पर नशेड़ियों और बदमाशों ने हमला किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में रिजल्ट आने के बाद 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, उज्जैन में भी 12वीं की छात्रा पुल से कूदी