Aryavart University: आर्यावर्त यूनिवर्सिटी की मान्यता पर संकट, स्कूल दिखाकर मान्यता लेने की शिकायत, अब 13 सदस्यीय टीम करेगी जांच

Aryavart University Sehore: एबीवीपी नेता भगवान सिंह की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय जांच टीम गठित की है. शिकायत में विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसमें कहा गया है कि मान्यता प्राप्त करने के लिए पूर्व में किए गए निरीक्षणों में फर्जीवाड़ा किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Aryavart University Sehore: श्यामपुर स्थित आर्यावर्त विश्वविद्यालय की मान्यता और संचालन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विश्वविद्यालय पर आरोप है कि उसने रुकमणी देवी पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग दिखाकर यूनिवर्सिटी की मान्यता हासिल की है. एबीवीपी नेता भगवान सिंह की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर दी है. शिकायत में विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसमें कहा गया है कि मान्यता प्राप्त करने के लिए पूर्व में किए गए निरीक्षणों में फर्जीवाड़ा किया गया है. साथ ही स्टाफ की नियुक्तियों और यूनिवर्सिटी के बुनियादी ढांचे में भी भारी विसंगतियां पाई गई हैं.

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले में जालसाजी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है.

13 सदस्यीय टीम करेगी जांच

कलेक्टर के निर्देश पर चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने एक 13 सदस्यीय विस्तृत जांच कमेटी का गठन किया है. इस टीम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है.

जांच टीम के मुख्य सदस्य

डॉ. शीलचंद्र गुप्ता (प्रशासकीय अधिकारी प्रशासन/प्राध्यापक-अर्थशास्त्र), डॉ. सुमन रोहिला (डीन पुस्तकालय प्रकोष्ठ/विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र), डॉ. आमिर ऐजाज (परीक्षा नियंत्रक/आरटीआई प्रभारी/प्राध्यापक भूगोल), डॉ. सुशीला पटेल (छात्रवृत्रि प्रभारी/विभागाध्यक्ष हिंदी), प्रो. विनयमणि त्रिपाठी (संयोजक आईक्यूएसी/विभागाध्यक्ष वाणिज्य), प्रो. राजकुमार साहू (प्राचार्य शासकीय विधि महा. सीहोर), प्रो. कैलाश ठाकरे (प्रभारी एनटीएफ/विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र), तहसील श्यामपुर, अनिल पिपलोदिया (क्रीड़ाधिकारी), डॉ. मनोज कुमार शर्मा (विभागाध्यक्ष योग, डीन छात्र समग्र नवाचार), एलपी कीर (प्रभारी मुख्य लिपिक, लेखापाल), नरेश सेन (सहायक छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ), परवजे अंसारी (सहायक स्थापना प्रकोष्ठ) जांच टीम में शामिल हैं.

होगी कड़ी कार्रवाई

सीहोर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के प्राचार्य रोहिताश्व शर्मा ने बताया कि यह टीम विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेगी और सभी दस्तावेजों की पारदर्शिता के साथ जांच करेगी. जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वो वस्तुस्थिति के आधार पर अपनी रिपोर्ट सौंपें. यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द होने के साथ-साथ प्रबंधन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

Advertisement

इस सम्बंध में आर्यावर्त यूनिवर्सिटी के संचालक पुष्पेन्द्र गौतम का कहना है कि यूनिवर्सिटी की मान्यता के लिए हमने सभी नियमों को अनुशरण किया है. नियमानुसार ही यूनिवर्सिटी का संचालन किया जा रहा है.

वहीं रुकमणी देवी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रजेश पाटीदार का कहना है कि यूनिवर्सिटी का पूरा काम पुष्पेंद्र गौतम जी देखते हैं. मैं कुछ भी नहीं कह सकता...

Advertisement

टीम गठित की गई

सीहोर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के प्राचार्य रोहिताश्व शर्मा ने बताया कि कलेक्टर के पास शिकायत हुई थी. जांच टीम बनाई गई है. अब इस मामले में बारिकी से जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेंगे.

ये भी पढ़ें: सीहोर में 4 बीज विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, नमूने लैब में फेल, कंपनियों के उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध

Advertisement