Madhya Pradesh: म्यूल अकाउंट गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार, दुबई से चल रहा था ठगी का खेल

Mule Account Gang: ऑनलाइन ठगी और अवैध गैम्बलिंग गिरोह भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था. बाद में उनके एटीएम कार्ड, सिम और पासबुक अपने कब्जे में लेकर खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और अवैध लेन-देन में किया जाता था. ये खाते मुंबई भेजे जाते थे, जहां से उन्हें दुबई स्थित सरगना तक पहुंचाया जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Anuppur Mule Account Gang: अनूपपुर जिले में बैंक खातों के जरिए हो रही ऑनलाइन ठगी और अवैध गैम्बलिंग के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतमा पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना दुबई में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुंबई से भारी मात्रा में 165 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 20 पासबुक, 5 चेकबुक, 18 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक राउटर जब्त किए हैं. मामले में एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है.

 ऐसे चलता था पूरा खेल

यह पूरा गिरोह भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था. बाद में उनके एटीएम कार्ड, सिम और पासबुक अपने कब्जे में लेकर खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और अवैध लेन-देन में किया जाता था. ये खाते मुंबई भेजे जाते थे, जहां से उन्हें दुबई स्थित सरगना तक पहुंचाया जाता था. वहां से ट्रांजेक्शन कर रकम को मुंबई में एटीएम के जरिए निकाला जाता था.

Advertisement

मुंबई से दुबई तक फैला नेटवर्क

मुंबई से गिरफ्तार आरोपी दीपक यादव उर्फ फिलिप के पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री बरामद हुई है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह दुबई में बैठे हितेश नंदवानी उर्फ सिल्वर ओक्स और उसके साथियों के निर्देश पर काम करता था और रोजाना 10 से 12 लाख रुपये तक की निकासी करता था.

 दुबई में बैठे मुख्य सरगना, लुकआउट नोटिस जारी

मुख्य आरोपी हितेश नंदवानी, विशाल जत्यानी, पंकज सुखनानी और नीतू नंदवानी दुबई में रहकर गिरोह चला रहे हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और विशेष टीम गठित की गई है. आपको बता दे कि पुलिस अब बैंक कर्मचारियों और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri: उज्जैन के इस मंदिर में दर्शन से मिलती है मां की विशेष कृपा, पूरी होती है मनचाही मुराद, विक्रमादित्य से जुड़ी है कथा

Topics mentioned in this article