अनूपपुर में 5 मंजिला इमारत गिरी: 2 की मौत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी; VIDEO

Anuppur Building Collapse: अनूपपुर में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. रात भर राहत बचाव कार्य चलता रहा. सुबह तड़के 4 बजे छत्तीसगढ़ के भिलाई से NDRF की टीम पहुंची. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5 मंजिला इमारत की मलबे में दबे कई लोग
NDTV

Anuppur Building Collapse: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार शाम 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जिसका शव बरामद कर लिया है. कई लोग घायल हुए हैं.  जानकारी के मुताबिक, कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. यह हादसा कोतमा बस स्टैंड स्थित अग्रवाल लॉज की है.

दो की मौत

एक मृतकों की पहचान लोढ़ी के हाल मुकाम वार्ड 4 निवासी हनुमान दीन यादव (55 वर्ष) की रूप में हुई है. ये कोतमा में मिस्त्री का काम करते थे. वहीं दूसरे  मृतक की पहचान बनगांव निवासी राम कृपाल यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वो यहां लेबर का काम करते थे. 

Advertisement

रात भर चलता रहा राहत बचाव कार्य 

NDTV रिपोर्टर आशीष सेन के मुताबिक, रात भर राहत बचाव कार्य चलता रहा. सुबह तड़के 4 बजे NDRF की टीम पहुंची. NDRF की टीम छत्तीसगढ़ के भिलाई से पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, बनारस से निकली NDRF की टीम अभी रस्ते में है. इधर, जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार सुबह 4 बजे मौके पर पहुंचे. फिलहाल वो मौके पर मौजूद हैं. 

CM मोहन ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में होटल का भवन ढहने की दुर्घटना दुखद है. एक नागरिक की मौत होना पीड़ादायक है. स्थानीय मंत्री, जिला प्रशासन, पुलिस व SECL द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. तीन नागरिकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया है. NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार जी और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

इस वजह से हुआ हादसा

बता दें कि इमारत लगभग 10 साल पुरानी थी. वहीं लॉज के बगल में तलघरा बनाने का काम चल रहा. इसके लिए लगभग 10 से 12 फीट गहरा खुदाई कर दी है थी, जिससे इमारत का वजन एक तरफ झुक गया और फिर लॉज की इमारत गिर गई.

Advertisement

मध्य प्रदेश के वन एवं राजस्व राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार अग्रवाल तड़के सुबह 4:00 बजे घटना स्थल पर पहुंचे. वो छतरपुर से यात्रा करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे हैं और जायजा ले रहे हैं.

अचानक गिरी इमारत, मची अफरा-तफरी

घटना उस समय हुई जब शाम के वक्त बस स्टैंड इलाके में रोज की तरह आवाजाही जारी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और कुछ ही पलों में पूरा भवन जमींदोज हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.  

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है. 
 

Anuppur Building Collapse: अनूपपुर जिले के कोटमा में एक इमारत ढह गई.

Anuppur Building Collapse: NDRF की टीम छत्तीसगढ़ के भिलाई से पहुंची है.

कुछ ही पलों में पूरी इमारत जमींदोज हो गया. Photo Credit: NDTV

  मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. Photo Credit: NDTV

रात भर राहत बचाव कार्य जारी.  Photo Credit: NDTV