अनूपपुर लॉज हादसा: तीसरा शव म‍िला, परिवारों को 9-9 लाख मुआवजा, क्‍या 12 फीट का गड्ढा बना वजह?

Anuppur Lodge Collapse MP में 3 लोगों की मौत हो गई है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख और घायलों को ढाई-ढाई लाख की सहायता देने का ऐलान किया है. शुरुआती जांच में पास के प्लॉट में खुदे गड्ढे को हादसे की वजह माना जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
MP के अनूपपुर में बड़ा हादसा: लॉज गिरने से 3 की मौत, 9 लाख मुआवजा, वजह चौंकाने वाली
ashish sen

Anuppur Lodge Collapse MP: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 अप्रैल 2026 की शाम करीब साढ़े पांच बजे अग्रवाल लॉज की इमारत ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. रविवार को मलबे से तीसरा शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है.

मृतकों के परिवार को 9-9 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 अप्रैल को जानकारी दी कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख, संबल योजना से 4-4 लाख और रेडक्रॉस से 1-1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी.

Advertisement

घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख और रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. इस तरह मृतकों के परिवार को कुल 9-9 लाख और घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये मिलेंगे. 

anuppur agarwal lodge collapse cm mohan yadav 9 lakh compensation
Photo Credit: ashish sen

जमीन और लॉज मालिक पर केस दर्ज

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान के अनुसार, कोतमा थाने में जमीन मालिक राजीव गर्ग और लॉज मालिक लल्लू लाल अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (ए) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है.

निर्माण को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद लॉज के निर्माण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. 

anuppur agarwal lodge collapse cm mohan yadav 9 lakh compensation
Photo Credit: ashish sen

इनकी हुई मौत

मलबे से अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं. इनमें से दो की पहचान वार्ड 4 निवासी हनुमान दीन यादव (55) और बनगांव निवासी राम कृपाल यादव (40) के रूप में हुई है. दोनों मजदूरी का काम करते थे. तीसरे शव की पहचान के प्रयास जारी हैं. तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें शहडोल रेफर किया गया है.

Advertisement

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था, जो रातभर चलता रहा. करीब 100 से ज्यादा लोग मलबा हटाने में लगे हैं. भिलाई और बनारस से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बुलाया गया, जिनमें से भिलाई की टीम रविवार सुबह करीब 4 बजे मौके पर पहुंची. 

anuppur agarwal lodge collapse cm mohan yadav 9 lakh compensation
Photo Credit: ashish sen

क्या है हादसे की वजह?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरते समय तेज धमाके जैसी आवाज हुई और चारों ओर धूल का गुबार फैल गया. लॉज के पास स्थित दूसरे प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां करीब 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था. बताया जा रहा है कि गड्ढे में पानी भरने से लॉज की नींव कमजोर हो गई, जिससे इमारत ढह गई. हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. 

Advertisement

anuppur agarwal lodge collapse cm mohan yadav 9 lakh compensation
Photo Credit: ashish sen

अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोती उर रहमान ने रविवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक निर्माणाधीन मकान के ठीक बगल में एक व्यक्ति द्वारा काफी गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था. उन्होंने कहा कि इस खुदाई के कारण पुराने मकान की नींव हिल गई और पूरी इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी, जिसके कारण यह जानलेवा हादसा हुआ.  

यह भी पढ़ें- अनूपपुर में 5 मंजिला इमारत गिरी: 2 की मौत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी; VIDEO

Topics mentioned in this article