पंप मालिक ने शुरू कर दी पेट्रोल-डीजल की राशनिंग, लगा दी इतने लीटर की लिमिट तो मिली ऐसी सजा

Petrol Crisis in MP: आरोप है कि नायरा पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों को 200 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था, जबकि कार चालकों को भी 1000 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल देने से मना किया जा रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Petrol Crisis in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच राजधानी भोपाल में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया है. यह कार्रवाई वायरल वीडियो और शिकायत के आधार की गई. आरोप है कि नायरा पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों को 200 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था, जबकि कार चालकों को भी 1000 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल देने से मना किया जा रहा था.

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक ग्राहक ने पंप पर हो रही इस मनमानी राशनिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए टीम भेजी और संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया. इस दौरान प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement

अफवाहों पर न दें ध्यान

इधर, जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. भोपाल कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है. घबराहट में अधिक मात्रा में ईंधन खरीदने की कोई जरूरत नहीं है. प्रशासन ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और अफवाह फैलाने से बचने की अपील की.

पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं: खाद्य मंत्री

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि 24 मार्च 2026 को प्रदेश के कुछ जिलों में पेट्रोल पंपों पर आम जनता के बीच अफवाह की स्थिति के कारण लाइन लगने व उपभोक्ताओं द्वारा पेट्रोल की पैनिक खरीद का मामला संज्ञान में आया था. उन्होंने बताया है कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के स्टॉक की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल, डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि डिपो से भी पेट्रोल पंपों को निरंतर आपूर्ति की जा रही है. किसी भी प्रकार की अफवाह से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है. घबराहट में न तो खरीदारी करें और न ही किसी प्रकार का संग्रह करें. 

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: रायपुर में कंपनी बनाकर अमेरिका में की जा रही थी ठगी, क्राइम ब्रांच ने दी दबिश तो दिखा ऐसा नजारा

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के छात्र की स्कॉटलैंड में संदिग्ध मौत, 18 दिन से शव पाने के लिए भटक रहा है परिवार

Advertisement