MP Politics: 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद माला और साफा पहनेंगे 'राहुल' भैया; देखिए संकल्प का वीडियो

MP Political News: कांग्रेस नेता ने कहा "वे आत्मविश्वास से भरे हैं कि वर्ष 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यह सरकार पूरे पांच साल स्थिरता से चलेगी." उनकी इस घोषणा पर कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने भी समर्थन जताया और हुंकार भरी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP Political News: 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद माला और साफा पहनेंगे 'राहुल' भैया; देखिए संकल्प का वीडियो

Madhya Pradesh Congress Government 2028: मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया (Ajay Singh Rahul Bhaiya) ने 2028 के विधानसभा चुनाव (2028 Assembly Elections Madhya Pradesh) परिणाम तक माला और साफा नहीं पहनने का संकल्प लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है. इस घोषणा के दौरान मंच पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, तथा मुरैना के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर भी मौजूद थे. मुरैना में कार्यक्रम के दौरान राहुल भैया ने कहा कि "जब तक 2028 विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस की सरकार (Congress Government Claims in 2028) नहीं बन जाती तक माला और साफा नहीं पहनूंगा."

देखिए वायरल वीडियो

“2028 में कांग्रेस की सरकार बनेगी” : राहुल भैया का विश्वास

कार्यक्रम में अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि वे आत्मविश्वास से भरे हैं कि वर्ष 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यह सरकार पूरे पांच साल स्थिरता से चलेगी. उनकी इस घोषणा पर कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने भी समर्थन जताया और हुंकार भरी.

सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता मुरैना के क्षत्रिय समाज सिकरवारीघार में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस अवसर पर सिकरवार समाज के राजा राव दलपत सिंह सिकरवार (दलकू बाबा) की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा सरसैनी किला परिसर में स्थापित की गई है, जो सिकरवार समाज के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है.

जनभागीदारी से तैयार हुई प्रतिमा

सिकरवारीघार में लगभग एक सैकड़ा गांवों में सिकरवार समाज के लोग निवास करते हैं. समाज के लोगों ने दलकू बाबा की प्रतिमा निर्माण और स्थापना के लिए जन-जन से राशि एकत्रित कर सहयोग दिया. समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह प्रतिमा न सिर्फ उनके गौरव का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल भी बनेगी.

Advertisement

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में स्थानीय समाजजनों, क्षेत्रीय राजनीतिक नेताओं और ग्रामीणों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला. मंच पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने भी इस आयोजन को चर्चित बना दिया. अजय सिंह राहुल भैया के संकल्प को समर्थकों ने कांग्रेस के प्रति मजबूत विश्वास और आगामी चुनावों के लिए संकेत के तौर पर देखा.

यह भी पढ़ें : MP के कृषि विभाग में 8,000 से अधिक पद खाली; PCC चीफ जीतू पटवारी ने PM मोदी से पत्र लिखकर मांगी मदद

Advertisement

यह भी पढ़ें : अमेरिका-इज़रायल-ईरान तनाव से MP के ग्रामीण इलाकों में डीज़ल संकट; फसल कटाई से पहले किसान कर रहे स्टॉकिंग

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

Advertisement

यह भी पढ़ें : Ganpati Surrender: माओवादियों का वह नेता जिसे सुरक्षा एजेंसियां कभी तलाश नहीं कर पाईं; अब सरेंडर की चर्चा तेज