Agar Malwa Accident: आगर मालवा में भीषण हादसा, यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

Agar Malwa Bus Accident: इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Agar Malwa Accident: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. यह हादसा बड़ागांव के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, सुसनेर से कुरावर जा रही एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर बड़ागांव के समीप पलट गई. घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. 

एक व्यक्ति की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Advertisement

भैंस लेकर जा रहे 50 वर्षीय बुजुर्ग की टक्कर से मौत

एसडीओपी देवनारायण यादव ने एनडीटीवी को बताया कि निजी यात्री बस अपने गंतव्य स्थल की तरफ जा रही थी,  तभी बड़गांव के पास यह बस पलट गई. जिसमें सवार 15 यात्री घायल हो गए. सड़क पर अपनी भैंस लेकर जा रहे करीब पचास वर्षीय बुजुर्ग की टक्कर लगने से मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए नलखेड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा है. वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को आगर मालवा के जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: IPL ओपनिंग मैच में बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबला, यहां जानिए पिच रिपोर्ट-Live स्ट्रीमिंग और हेड टू हेड रिकॉर्ड